एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, जानें- क्या रहेगा खास?

बता दें कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए 11 से 17 जनवरी तक की तारीख तय की गई है. इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया जाएगा.

Chhattisgarh News: लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा. इस दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन परिवहन तथा अतंर्विभागीय लीड एजेंसी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस, स्वास्थ, शिक्षा आदि विभागों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा.

सड़क सुरक्षा सप्ताह में क्या होगा खास
आपको बता दें कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए 11 से 17 जनवरी तक की तारीख तय की गई है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के भी सभी जिलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाईड स्कूली छात्र- छात्राओं तथा यातायात प्रभारियों एवं अन्य सहयोगी संगठनों के सहयोग से जन जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 

छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा विशेष अभियान
इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी विवन, गुड सेमेरिटन का सम्मान, निबंध प्रतियोगिता लघु विडियो, सेल्फी विथ रोड सेफ्टी वारियर, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ-साथ ट्रक एवं ट्रैक्टर के पीछे की ओर रिफ्लेक्ट टेप की जांच कराना, गलत दिशा पर वाहन चालन को रोकने के लिए समझाइश और कार्यवाही व ओवर लोडिंग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. 

अधिकारियों ने दी ये जानकारी
अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह पैदल चलने वालों की सुरक्षा एवं रोड क्रॉस करने संबंधी जागरुकता, पहाड़ी क्षेत्रों के मार्गों में क्रैश बैरियर के लिए पहल, वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आदि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एनसीसी, एनएसएस भारत स्काउट एवं गाइड, परिवहन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुलिस अधिकारियों का वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मार्गदर्शन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Watch: शादी में मेहमान बनकर पहुंची थीं महिलाएं, किसी को नहीं हुआ शक, कैश-जेवर लेकर फरार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget