एक्सप्लोरर

Sukma News: सुकमा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली सब इंस्पेक्टर समेत दो की जान

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मीयो की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

Road Accident in Sukma:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मीयो की मौत हो गई. हादसा सुकमा पुलिस लाइन के सामने हुआ जब एक बाइक में सवार होकर सब इंस्पेक्टर, प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक पुलिस लाइन से निकलकर शहर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कि मौके पर ही एसआई की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इलाज के दौरान दो आरक्षकों की हुई मौत
घटना की जानकारी देते हुए सुकमा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसआई अधनासीयूज मिंज अपने बाइक में प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम व आरक्षक सोमनाथ मरकाम को लेकर पुलिस लाइन से निकलकर शहर की ओर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीँ पुलिसकर्मी को सिर और पैर में काफी गंभीर चोटें आई. इस हादसे में बाइक सवार एसआई मिंज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दोनो पुलिसकर्मी सोमनाथ मरकाम व प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम घायल हो गए, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया और एक ही हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर किया लेकिन आरक्षक की इलाज के दौरान और दूसरे प्रधान आरक्षक की रायपुर ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गयी.

आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी
इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना के बाद से फरार आरोपी कार चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि कार सुकमा जिले की है, वहीं पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है. इधर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद तीनों ही पुलिसकर्मी के शव को उनके गृह ग्राम भेजा जाएगा. जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर अथनासीयूज मिंज की कुछ ही दिन पहले सुकमा में पोस्टिंग हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: मेडिकल कॉलेज पर लगा बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Jammu Kashmir Weather Update : जम्मू के इलाकों में हल्की बारीश की संभावना, जानें अलग अलग शहरों के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget