एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 'रेप के आरोपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे नहीं हुई गिरफ्तारी', फरियाद लेकर आईजी ऑफिस पहुंची पीड़िता

Chhattisgarh Rape Case: जांजगीर-चांपा जिले की आदिवासी युवती ने रायपुर के महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष और विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाया है.

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है, लेकिन सप्ताहभर से ज्यादा का समय बीत चुका है, पर अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इधर रेप पीड़िता आदिवासी युवती ने पुलिस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को बचाने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार की रात आईजी ऑफिस पहुंची युवती ने फरार आरोपी पलाश को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले की आदिवासी युवती ने रायपुर के महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष और विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाया है. रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस को जांजगीर-चांपा जिले का मामला बताकर ट्रांसफर कर दिया गया है. लेकिन, अब तक इस मामले में आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

युवती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया था कि 2018 के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. इस दौरान पलाश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उससे रेप किया. इसके बाद से वह लगातार संबंध बनाता रहा, जिसके कारण 2021 में वह गर्भवती हो गई, तब पलाश ने गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका बच्चा गिरा दिया. इस बात को लेकर पलाश के साथ उसका विवाद भी हुआ था.

बीते मंगलवार की रात पीड़िता बिलासपुर में आईजी ऑफिस पहुंची. इस दौरान उसने शिकायत करते हुए फरार आरोपी पलाश चंदेल को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. युवती ने कहा कि आरोपी और उसके परिजन राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर इस गंभीर केस को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. यही वजह है कि पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है और उसे जमानत का मौका दे रही है.

बता दें कि युवती ने कुछ दिन पहले कहा था कि यदि मेरे साथ कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पलाश चंदेल और उसके पिता नारायण चंदेल की होगी. युवती के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई है. मंगलवार को वह आईजी ऑफिस पहुंची, तब सुरक्षाकर्मी भी उसके साथ थे.

इधर, रेप के मामले में फरार आरोपी पलाश चंदेल ने एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. याचिका में एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है तो वह उसे दूसरी शादी करने के लिए झांसा कैसे दे सकता है. इस केस में उसने कानूनी पहलुओं का भी जिक्र करते हुए राहत देते हुए एफआईआर पर पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: नहीं रहे नक्सलियों के दांत खट्टे करने वाले सलवा जुडूम नेता मधुकर, 300 दुश्मनों को चकमा देकर ऐसे बचाई थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget