एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सीएम बघेल का पलटवार, बोले- नान घोटाले में ईडी की जांच कब पूरी हुई, रमन सिंह से कब हुई पूछताछ?

ईडी की कार्यवाही पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा बयान दिया है. वहीं सीएम बघेल ने भी इस पर पलटवार किया है.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच टकराव की स्थिति नजर आ रही है. ईडी के मामले में जोरदार बहस चल रही है. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. एक तरफ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. तो दूसरी तरफ भूपेश बघेल ने रमन सिंह को नान घोटाले के मामले में घेरा है.

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग

दरअसल छत्तीसगढ़ में पिछले 4 महीने से ईडी की कार्यवाही चल रही है. लगातार कारोबारी, अधिकारी और नेताओं पर ईडी शिकंजा कसता दिख रहा है. ईडी की कार्यवाही पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने आरोप लगाया ''जब भी प्रदेश में ED के छापे पड़ते हैं तो भूपेश बघेल जांच एजेंसी पर सवाल उठाते है और चिटफंड मामले पर विलाप करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आदत बन चुकी है, सिर्फ अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भूपेश बघेल यह मुद्दे उठाते रहते हैं.''

रमन बोले- छापों से छत्तीसगढ़ की छवि पर चार चांद लगा

आपको बता दें कि मंगलवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए रमन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा ''भूपेश बघेल भ्रष्टाचार का विरोध नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों का समर्थन करते हैं और जांच पर सवाल उठाते हैं. आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की बदौलत एक परंपरा चल पड़ी है कि जिसके घर भी छापे पड़ते हैं वो व्यक्ति शर्म से सर झुकाने की जगह सीना चौड़ा करके चलता है जैसे इन छापों से छत्तीसगढ़ की छवि पर चार चांद लगा दिए हों. अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के भीतर जो यह आत्मविश्वास बढ़ा है, यह भूपेश बघेल के समर्थन से ही हुआ है.''

छत्तीसगढ़ में नान घोटाले के जांच पर उठे सवाल

इसके अलावा रमन सिंह ने नान घोटाले मामले में भी सीएम भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि जब-जब इस सरकार पर जांच का घेरा कसने लगता है तब भूपेश बघेल नान मामले के चिराग से CM मैडम नाम का जिन्न निकाल लेते हैं, मैं उन्हें एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूँ कि आपकी सरकार की गठित SIT ने ही अपनी जांच रिपोर्ट में साफ़-साफ़ लिखा था कि CM मैडम “चिंतामणि” हैं. अब या तो भूपेश बघेल जी ने रिपोर्ट पढ़ी नहीं या फिर वो सब जानते हुए भी जनता के सामने झूठ बोलने की कोशिश कर रहे हैं.

सीएम बघेल ने नान घोटाले की जांच पर उठाया सवाल

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा है. नान घोटाले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा ''नान घोटाले में ईडी की जांच हो गई है तो रमन सिंह कब ईडी कार्यालय गए थे? क्योंकि मुकेश गुप्ता तत्कालीन डिप्टी डीजी थे उस समय उन्होंने ये कहा था कि पैसा उस क्षेत्र में गया है जहां वो पहुंच नहीं सकते. कौन कौन से क्षेत्र है जहां डीजी नहीं जा सकते? सीधी सी बात है कहां गया था? सीएम सर और सीएम मैडम . इतना जल्दी जांच भी पूरा हो गया. ये बड़ा चौंकाने वाली बात है. जबकि किसी को हवा तक नहीं लगी और जांच हो गया. मुझे तो इसमें संदेह हो रहा है. पब्लिक के बीच में बोल रहे है. सीएम सर है वो चिंतामणि है. सीएम मैडम है वो चिंतामणि की मैडम है. उसे बुलाकर कब पूछ लिए?''

विधानसभा चुनाव पर कितना पड़ेगा असर

गौरतलब है कि ईडी रेड पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह लगातार कांग्रेस को सरकार की कोशिश में जुटे है. लगातार कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा रहे हैं. इसके जवाब में सीएम भूपेश बघेल रमन सिंह के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच पर सवाल उठा रहे हैं. कुल मिलाकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से चुनाव पर असर पड़ सकता है. 2018 के विधानसभा चुनाव में रमन सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget