एक्सप्लोरर

Raipur News: रायपुर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन में क्या है?

Night Curfew in Raipur: रायपुर में नाइट कर्फ्यू के दौरान धरना, रैली, जुलूस, सार्वजनिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम बैन रहेंगे. शादी और अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन से अब अनुमति जरुर लेना होगा.

Night Curfew in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. नाइट कर्फ्यू का आदेश जिला प्रशासन ने आज जारी कर दिया. आदेश के अनुसार इस दौरान धरना, रैली, जुलूस, सार्वजनिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम बैन रहेंगे. जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल भी बंद होंगे. दरअसल छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. इसी कड़ी में अब राजधानी रायपुर में भी नाइट कर्फ्यू के साथ कड़ी पाबंदी लागू की गई.

शादी, अंतिम संस्कार के लिए अनुमति लेना जरुरी

शादी और अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन से अब अनुमति जरुर लेना होगा. सिनेमाघर, मॉल, जिम, रेस्टोरेंट, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित होंगे. रायपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोगों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा. थोक व्यापार, सब्जी मंडी, लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति रहेगी और होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आइटम, फूड कोर्ट और खाद्य संबंधित प्रतिष्ठान रात 11 बजे तक संचालित हो सकेंगे. नगरी निकाय सीमा क्षेत्र के बाहर रात 11 बजे बाद भी ढाबा का संचालन किया जा सकता है. सार्वजनिक स्थलों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. रायपुर में कोरोना संक्रमण दर 6.47 फीसद तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 343 कोरोना संक्रमित मरीज रायपुर से मिले हैं.

कॉलेज में 60 बच्चे और 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 847 तक पहुंच गई है. सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में 60 बच्चे और 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दरअसल मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन ने बढ़ते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टरों को पाबंदी लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद राज्य के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. राज्य शासन ने चार प्रतिशत या अधिक पॉजिटिव रेट वाले जिलों में सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और सार्वजनिक स्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है. मॉल, सिनेमा, स्वीमिंग पूल, मैरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट, ऑडिटोरियम पर प्रतिबंध लगाने और बाकी जिलों में एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश हैं. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget