एक्सप्लोरर

85th Congress Session: कांग्रेस का 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में, 9 राज्यों के चुनाव और मिशन 2024 की रणनीति पर होगी चर्चा

कांग्रेस अपना 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में करेगी. 24 फरवरी से शुरू होने वाला यह अधिवेशन 26 फरवरी को समाप्त होगा. इस दौरान 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव और मिशन 2024 पर रणनीति बनाई जा सकती है.

85th Congress Session: अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है. इसके लिए देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी ने पार्टी में एक बार फिर जान फूंकने की कोशिश की है. अब इसी महीने फरवरी में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है. इसमें कांग्रेस शीर्ष के सभी संगठन और बड़े नेता शामिल होंगे. इस दौरान 2023 में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति बनाई जाएगी इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रूप रेखा पर अधिवेशन में चर्चा होगी.

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में करने का फैसला किया है. नया रायपुर के मेला स्थल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. इसी महीने 24 फरवरी से 26 फरवरी तक इस अधिवेशन में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ कांग्रेस इसकी तैयारी में जुट गई है. वीआईपी मेहमानों के लिए रायपुर मेफेयर होटल बुक किया गया है. इसके अलावा मेला स्थल के बड़े ग्राउंड में साफ सफाई शुरू हो गई है. तीन दिनों के लिए सभी नेताओं के रहने खाने की पूरी व्यव्स्था और बैठक की तैयारी की जा रही है.

15 हजार कांग्रेस मेहमान आएंगे छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अधिवेशन के लिए 17 श्रेणी में बांट कर अलग अलग समितियां बनाई गई है. इन समितियों को राज्य के कैबिनेट मंत्री और संगठन के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इस अधिवेशन देशभर के सभी राज्य और दिल्ली से बड़े नेताओं की आने की संख्या करीब 15 हजार है. इन नेताओं की मेहमान नवाजी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने खाने, पीने ठहरने,ट्रांसपोर्ट अन्य व्यस्वथाओं के लिए 6 हजार कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी.

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज लेंगी अधिवेशन  का अपडेट
आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्टीय अधिवेशन की मेजबानी मिली है. इस लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस व्यवस्था में अभी से लग गई है. गुरुवार को मंत्री कवासी लखमा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया है. शुक्रवार यानी आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर आ रही है. राजीव भवन में एक बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कुमारी सैलजा अपडेट लेगी. इसके बाद लागतार 3 दिनों तक कुमारी सैलजा अधिवेशन की तैयारी में जुटी रहेंगी. 

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अधिवेशन अहम
आगामी लोकसभा और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ये अधिवेशन अहम माना जा रहा है. सबसे पहले तो जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, उनमें 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. पार्टी इन दोनों राज्यों में वापसी के अलावा बाकी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर करने की रणनीति पर बैठक में चर्चा कर सकती है. उत्तर प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को अधिकांश सीटों पर उतारने जैसा फैसला किया था, इसी तरह कांग्रेस अधिवेशन में नई रणनीति पर फैसला ले सकती है. इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति क्या होगी इसपर भी इस अधिवेशन में चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: 'कर्मचारियों के पेंशन के रुपये डूबने का खतरा', Adani ग्रुप के शेयर गिरने पर CM भूपेश बघेल का BJP पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget