एक्सप्लोरर

Raigarh: खेत में रस्सी से बंधी मिली लापता महिला की लाश, शरीर पर चोट के निशान, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

रायगढ़ में रविवार से लापता महिला का शव धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. वहीं महिला के दोनों पैर रस्सी से बंधे हए थे और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigarh) जिले में रविवार से लापता महिला का शव धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. महिला के दोनों पैर पर रस्सी बंधा हुई है. पूरे चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है. प्राथमिक जांच में जो बातें सामने आ रही है, उससे पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है. मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा. घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कापू चौकी क्षेत्र का है.

तलाश में जुटे थे परिजन
दरअसल, लैलूंगा से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम सुबरा में रहने वाली सुशीला केरकेट्टा (36 वर्ष) रविवार शाम को दिशा मैदान के लिए घर से निकली थी. रात हो जाने पर भी वो घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले परेशान हो गए. सुशीला का 18 वर्षीय बड़ा बेटा अपनी मां को ढूंढने के लिए निकला लेकिन वो कहीं नहीं मिली. इसके बाद सोमवार को फिर से परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चल सका.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
इस बीच ग्राम सुबरा के समीप ग्राम कटकलिया के किसान चमार सिंह नायक सोमवार शाम अपने खेत में पानी का जमाव देखने पहुंचे थे. वहां धान की फसल के बीच कीचड़ में इंसानी पैर दिखा जिससे वो डर गए और गांव में जाकर लोगों को इसकी सूचना दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी हुई है. महिला नाइटी पहने हुए थी और उसके पैर रस्सी से बंधे थे. गांव के कोटवार ने घटना की सूचना कापू चौकी पुलिस को दी. 

शरीर पर गहरे चोट
इसके बाद कापू चौकी प्रभारी चंदन सिंह नेताम ने मौके पर पहुंचकर शव का जायजा लिया. एसआई चंदन सिंह नेताम ने बताया कि शव के चेहरे, गर्दन, छाती, कंधे और हाथ पर चोट के निशान थे. इससे साफ पता चल रहा था कि हत्या से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई है. जांच अधिकारी चंदन सिंह नेताम ने एसडीओपी दीपक मिश्रा को महिला के मर्डर की जानकारी दी. सोमवार रात वे भी मौके पर पहुंचे. इस बीच मृतका की पहचान ग्राम सुबरा निवासी सुशीला केरकेट्टा के रूप में हुई, जो रविवार शाम से लापता हो गई थी.

प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस ने मृतिका सुशीला के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की तो हैरान करने वाली बातें सामने आई. परिजनों और लोगों ने बताया कि सुशीला का गांव के ही किसी शख्स के साथ प्रेम संबंध था. वारदात के बाद से वो भी फरार है. पुलिस ने प्रेमी पर ही हत्या का शक जताया है. पुलिस ने बताया कि सुशीला के पति तेजराम केरकेट्टा की मौत काफी साल पहले ही हो चुकी है. वो अपने 3 बच्चों यानी 2 बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किस तरह से हुई इसका पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें

Bastar News: ओड़िशा के दीयों से जगमगाए बस्तर के बाजार, स्थानीय शिल्पकारों ने इस वजह से छोड़ा पारंपरिक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget