एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दुर्ग में अपराध चरम पर, दिनदहाड़े जुआ खेलते हुए 28 जुआरी गिरफ्तार

CM भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में अपराध चरम पर है. बीते दिन पुलिस ने यहां रेड डालकर दिन दहाड़े जुआ खेल रहे 28 जुआरियों को धर दबोचा. हालांकि कई जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे.

दुर्ग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज का गृह जिले दुर्ग में आए दिन अवैध कारोबार किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही है. ताजा मामले में भिलाई 3 थाना क्षेत्र के उरला गांव में पुलिस ने दिनदहाड़े जुआ खेलते हुए 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि कई जुआरी भागने में कायम रहे.

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि उरला गांव में सड़क पर काफी दिनों से 100 से  ज्यादा जुआरी खुलेआम दिनदहाड़े जुआ खेल रहे हैं.सूचना के आधार पर तीन थानों के प्रभारी सहित 36 पुलिस जवानों की टीम ने मौके पर रेड डाली. इस दौरान कई जुआरी भागने में सफल भी रहे लेकिन पुलिस ने 28 जुआरियों को धर दबोचा. पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने लगभग 60 हजार रुपये बरामद किए हैं. सभी जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.

कई दिनों से मिल रही थी शिकायत, पुलिस टीम बनाकर की रेड

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी की उरला गांव में बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं. जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर तीन थानों के प्रभारी सहित 36 जवानों की टीम बनाकर जुआ के अड्डे पर रेड की गई. जिसमें 28 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है. सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.


Chhattisgarh News: दुर्ग में अपराध चरम पर, दिनदहाड़े जुआ खेलते हुए 28 जुआरी गिरफ्तार

भिलाई 3 थाना क्षेत्र में ही काग्रेसी पार्षद की जुआ के फड़ के पास हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 15 नवंबर की रात भिलाई 3 थाना क्षेत्र में ही हथखोज में तालाब के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इसी दरम्यान जुआ के फड़ से कुछ ही दूरी पर कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की कुछ अज्ञात हत्यापों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस अब तक किसी भी कातिल का पता   नही लगा पाई है.पुलिस इस वारदात में कई लोगो से पूछताछ भी कर चुकी है. कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है लेकिन कातिल अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है

वीवीआईपी जिला हैं दुर्ग, फिर भी नही थम रहा है अपराध 

गौरतलब है कि दुर्ग जिला वीवीआईपी माना जाता है. बावजूद इसके यहां अपराध के ग्राफ में कोई कमी नहीं आ रही है. दुर्ग जिला से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री गुरुरुद्र कुमार समेत राज्य सभा सांसद सरोज पांडे, सांसद विजय बघेल, स्वर्गीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा आते है. उसके बाद भी अपराधियो के हौसले इतने बुलंद है पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें

RPSC RAS Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया RAS प्री परीक्षा 2021 का रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक

Delhi Air Pollution: लगातार 7वें दिन दिल्ली की एयर क्वालिटी 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज, AQI बढ़कर 355 पर पहुंचा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget