एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अपात्र किसानों के खाते में डाली गई PM किसान सम्मान निधि की राशि, रिवकरी के आदेश

Bastar News: किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी हुई है, इसमें 7 हजार अपात्र किसानों के खाते में डाली गई 9 करोड़ रुपये की राशि सरकार अब किसानों से रिकवरी करने में जुट गई है. इसको लेकर बवाल मचा हुआ है.

Chhattisgarh News: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गड़बड़ी सामने आई है. जिले के करीब 7 हजार अपात्र किसानों के खाते में इस योजना के तहत 9 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन डाली गई है. जिसे अब किसानों से रिकवरी करने के आदेश मिले हैं. वहीं कृषि विभाग ने किसानों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द राशि जमा करने के आदेश जारी किए हैं.

जिसको लेकर अब जिले  में बवाल मचा हुआ है.  इस आदेश को लेकर बस्तर में राजनीति भी शुरू हो गयी है. दरअसल इस योजना के तहत  किसानो के खाते में सालभर में 6 हजार रु की राशि केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन जिले के करीब 7 हजार  किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र पाए गए है. जिसे लेकर अब सभी अपात्र किसानों को कृषि विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जल्द से जल्द एकमुश्त में राशि जमा करने के आदेश  दिए गए हैं.

अपात्र किसानों को जारी किया गया नोटिस
कृषि  विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर लंखदर दीवान ने  जानकारी हुए देते हुए बताया कि बस्तर जिले में 68 हजार किसानो ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 7 हजार 195 किसान अपात्र पाए गए. इन  अपात्र किसानों से 9 करोड़ रुपए वसूले जाने हैं. जिले में इन अपात्र किसानों में  500 से अधिक आयकर दाताओं ने अपात्र होते हुए भी योजना का फायदा उठाया. इसके अलावा शासकीय सेवक, पेंशनर और लीज में जमीन लेकर खेती करने वालों ने भी किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठा लिया.

खुलासा होने के बाद अब विभाग द्वारा इन सभी अपात्र किसानों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द एकमुश्त में  राशि जमा करने के लिए आदेश जारी किया है. अधिकारी का कहना है कि अपात्र किसानों का लिस्टिंग कर लिया गया है और लगभग सभी को नोटिस थमाया जा रहा है. सभी अपात्र किसानों से राशि रिकवरी करने की कोशिश की जा रही है.वहीं अब तक अपात्र किसानों से 5 लाख रुपये की राशि रिकवरी कर ली गई है.

एकमुश्त में राशि चुकाने में किसान हो रहे परेशान
इधर जिले के अपात्र किसानों का कहना है कि नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने आवेदन किया था और उनके आवेदन भी स्वीकृत हो गए. केंद्र सरकार ने खातों में राशि भी जारी कर दी. अब संबंधित विभाग नोटिस थमा कर एकमुश्त में पैसों की मांग कर रहा है. किसानों का कहना है कि सत्यापन का काम पटवारियों ने किया बावजूद इसके कृषि और राजस्व विभाग की ओर से किसानों  को नोटिस जारी कर राशि वापस मांगी जा रही है जो कि सरासर गलत है. वही एकमुश्त में राशि मांगे जाने से सभी किसान परेशान हैं.

केंद्र की योजना को बदनाम करने की साजिश 
इधर किसानों से रिकवरी करने विभाग के द्वारा नोटिस जारी होने के बाद बीजेपी के पदाधिकारी इसे राज्य सरकार की गलती बता रहे हैं. बीजेपी के जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी का कहना है कि शासन प्रशासन की गलती का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है.  बस्तर के भोले-भाले किसानों को जबरन परेशान किया जा रहा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के किसानों के हित की महत्वपूर्ण योजना को बदनाम करने की साजिश की  जा रही है. बस्तर कलेक्टर से इस मामले में चर्चा की गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की गई है. बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी किसानों के साथ खड़ी है.

राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है
वहीं इस मामले में कांग्रेस  जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की योजना है. संबंधित विभाग के अधिकारी भी केंद्र सरकार के सारे नियमों का पालन कर किसानों के खाते में राशि डाली  गई है. ऐसे में किसान पात्र हैं या अपात्र इसकी जानकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों को रहना चाहिए. बीजेपी जबरन राज्य सरकार पर झूठा आरोप लगा रही है, जबकि सारी गलती केंद्र सरकार की तरफ से और केंद्र सरकार  के अधिकारियों की तरफ से की गई है.

ये भी पढ़ें: Bastar: चुनाव से पहले जानें बस्तर का हर समीकरण, क्या हैं जातिय गणित, चर्चा में कौन से मुद्दे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget