एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: क्या छत्तीसगढ़ सरकार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में करेगी कमी, जानें टीएस सिंह देव का जवाब

Chhattisgarh News: पेट्रोल और डीज़ल की कीमत पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कीमत कम होने की संभावना है. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे.

Chhattisgarh News: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से दिवाली (Diwali 2021) के मौके पर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी का एलान किया गया था. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब तक 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की है. इसकी जानकारी भारत सरकार ने दी. इसी बीच पेट्रोल और डीज़ल पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. 

उन्होंने अपने बयान में कहा, 'केंद्र सरकार ने ऐसे टैक्स पर कटौती की है जिसमें राज्यों को भार पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में कीमत कम होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने भी प्रस्ताव के बारे में चर्चा की है. अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे.' छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य मध्य प्रदेश में राजस्थान से भी अब पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव कम हो गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की तुलना में मध्य प्रदेश में डीजल के दाम कम हैं, लेकिन पेट्रोल अब भी महंगा है. वहीं, बिजुरी स्थित पेट्रोल पंप के मालिक अभिषेक जायसवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के एक अन्य जिले अनूपपुर में भी सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के मुकाबले डीजल 1.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. हालांकि, छत्तीसगढ़ की तुलना में अनूपपुर जिले में पेट्रोल अभी भी 4.5 रुपये प्रति लीटर महंगा है. 

बीजेपी शासित प्रदेशों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम 

बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद कई बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं. हालांकि, कांग्रेस शासित राज्यों में अभी इसपर फैसला नहीं लिया गया है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी पेट्रोल डीजल के दाम कम करने पर विचार नहीं किया है. 

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 

दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 86.67 रुपये है. वित्तीय राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 109.98 रुपये प्रति लीटर और 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं. कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 104.67 रुपये और 89.79 रुपये और चेन्नई में 101.40 रुपये और 91.43 रुपये है. वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 100.58 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 85.01 रुपये है. बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक्ससाइज ड्यूटी में 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की थी.

ये भी पढ़ें :-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 8 नक्सली गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने हाथ पर सहे सोटे से किए गए कई प्रहार, जानें वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget