एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: रायपुर के कारोबारी को पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली, पीड़ित परिवार से मिले अमित शाह

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरनिया की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दिनेश अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने बैसरन घाटी गए थे.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरनिया की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा पत्नी और बच्चों के सामने दिनेश को गोली मारी है. जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पत्नी के चेहरे पर बारूद के छींटे पड़ने से गहरा घाव हो गया है. वहीं बच्चों को भी चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक जब आतंकियों ने दिनेश मिरनिया को गोली मारी उस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. दिनेश अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने बैसरन घाटी गए थे. वहां पत्नी नेहा, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे थे. तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला.

 मृतक दिनेश मिरनिया का शव आएगा रायपुर

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ वहां प्रशासन के लोग मौजूद हैं. पोस्टमार्टम के बाद तमाम जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. पीड़ित परिवार और मृतक का शव जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है. रायपुर कलेक्टर के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे इंडिगो की फ्लाइट से पीड़ित परिवार और मृतक का शव रायपुर पहुंचेगा. 

रायपुर के पीड़ित परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तत्काल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे. बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आर्मी कैम्प में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान गृहमंत्री ने रायपुर के दिवंगत कारोबारी दिनेश मिरनिया के पत्नी और बच्चों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. 

रिश्तेदार के यहां चल रही थी भागवत कथा

दिनेश के चचेरे भाई मनीष सिंघानियां ने बताया कि रिश्तेदार के यहां भागवत कथा चल रही है. जिसमें शामिल होने दिनेश पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रविवार को जम्मू रवाना हुए थे, रविवार शाम को ही वे जम्मू पहुंच गए थे . सोमवार को रिश्तेदार के यहां पूजा में भी पूरा परिवार शामिल हुआ था. मनीष सिंघानिया ने बताया कि मंगलवार को दिनेश अपने परिवार के साथ पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचे थे. वे बच्चों के साथ घूम रहे थे इस दौरान आतंकियों ने घेराबंदी कर हमला किया. पत्नी नेहा बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के सामने ही आतंकियों के दिनेश को गोली मार दी. गम्भीर हालत में दिनेश को आर्मी अस्पताल ले जाया गया. तब तक हम सब को उम्मीद थी कि हमारा दिनेश बच जाएगा.

पत्नी नेहा बच्चों को लेकर भागी तब बची जान

रायपुर के दिनेश मिरानीय की इलाज के दौरान मौत की खबर उनके रिश्तेदारों को दिनेश की पत्नी नेहा मिरनिया उर्फ नेहा अग्रवाल ने ही फोन कर दी थी. रिश्तेदारों के मुताबिक नेहा ने फोन पर बताया कि दोपहर को हम सब बैसरन घाटी घूम रहे थे. खूबसूरत नजारा देख दिनेश बच्चों के साथ फोटो ले रहे थे, तभी अचानक जंगल से कुछ लोग वर्दी में हथियार लिए वहां पहुंच गए हम लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आतंकियों ने हमला कर दिया. नेहा के मुताबिक इस दौरान आतंकियों ने कुछ लोगों के नाम पूछे और फिर उन्हें गोली मार दी . हमलावर सिर्फ पुरुषों को ही निशाना बना रहे थे.

गोलियां चलाते ही वहां चीख पुकार और भगदड़ मच गई. इस दौरान कुछ स्थानीय दुकानदार वहां आए और महिलाओं और बच्चों को बचाने लगे. इस भगदड़ में मुझे भी अपने बच्चों के साथ भागने का मौका मिल गया. दिनेश के रिश्तेदारों के मुताबिक नेहा ने बताया कि हमले के दौरान उन्हें और उनके बच्चों को भी चोट आई है. मौत का मंजर देखने के बाद सब डरे सहमे हैं. हमले से बच्चे सदमे में है और अभी फोन पर भी किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है.

जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला प्रशासन दिनेश के शव और उनके परिजनों को वापस रायपुर लाने का प्रयास कर रहा है. बुधवार शाम 7:00 बजे तक इंडिगो की फ्लाइट से सभी के रायपुर पहुंचने की उम्मीद है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget