एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच उम्मीदवार का रेता गला, घरवालों के सामने कर दी हत्या, दहशत में लोग

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस के सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी. नक्सलियों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सामने ही उनका गला रेत दिया.

Naxal Killed Dantewada Sarpanch Candidate: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी. गुरुवार की रात जोगा के घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा का गला रेत दिया. बताया जा रहा है कि जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही कांग्रेस जॉइन कर ली थी. 

दरअसल, जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था. गुरुवार की देर रात 7.00 से 8.00 की संख्या में नक्सली जोगा के घर पहुंचे और कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा. फिर घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी.

नक्सलियों ने पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है. इसलिए जोगा को मौत के घाट उतारा. इधर हत्या के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इधर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जोगा बारसे को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी थी.

25 साल से लगातार सरपंच रहे पति-पत्नी
जोगा बारसे पिछले 25 साल से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय थे. वह अपने क्षेत्र के दमदार आदिवासी नेता थे. वहीं, जब यह सीट महिला आरक्षित होती, तो उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ती थीं. पुरुष आरक्षित होने पर वह खुद सरपंच चुनाव लड़ते और जीतते थे. साल 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं.

वहीं, जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुके हैं. पहले जोगा CPI  में थे, लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही घटना के बाद आसपास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: रायपुर: नशे में धुत रशियन लड़की ने बीच सड़क किया हंगामा, रात में पुलिस से भी झड़प, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget