एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नारायणपुर में 8वीं की छात्राओं से तीन शिक्षकों ने की आपत्तिजनक हरकतें, कांग्रेस ने की ये मांग

Narayanpur News: नारायणपुर में शिक्षा के मन्दिर में तीन शिक्षकों ने 8वीं की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं. वहीं कांग्रेस ने तीनों आरोपी शिक्षकों पर कर्रवाई की मांग की है.

Narayanpur News: नारायणपुर (Narayanpur) जिले में गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. नारायणपुर जिले के एड़का गांव में आठवीं की छात्राओं के साथ शिक्षा के मन्दिर में तीन शिक्षकों ने आपत्तिजनक हरकतें की हैं. छात्राओं का आरोप है कि यहां पदस्थ शिक्षक स्कूल में उनके साथ  बेड टच, आपत्तिजनक बातचीत, गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. वहीं इस बात की जानकारी लगने के बाद  यूनिसेफ की टीम स्कूल विजिट पर पहुंची, तो छात्राओं ने अपनी आपबीती बताई.

इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर महिला और बाल विकास की बाल संरक्षण की टीम छात्राओं से मिली और उनका बयान दर्ज किया. महिला और बाल विकास की टीम जांच कर मामले की रिपोर्ट पुलिस को सौंप चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है. जिसको लेकर छात्रों के परिजनों के साथ-साथ नारायणपुर के स्थानीय निवासियों में भी काफी आक्रोश है. पीड़ित छात्राओं के परिजन इस मामले में प्रशासन के सुस्त रवैये से भी नाराज हैं.

मामले ने लिया सियासी रूप
वहीं अब यह घटना राजनीतिक रूप ले लिया है. कांग्रेस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में तीन महिला विधायकों सहित आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की. ये जांच टीम मामले की जांच करने  शनिवार को नारायणपुर पहुंची, जहां महिला विधायकों ने पीड़ित छात्राओं से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए. कांग्रेस ने इस मामले में प्रशासन पर तीनों शिक्षकों पर अब तक कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही नारायणपुर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है.

तीनों आरोपी शिक्षक फरार
इस मामले पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं होने की सूरत में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है. जिला प्रशासन इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है. हालांकि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में नारायणपुर गोंडवाना समाज, यादव समाज और आम आदमी पार्टी की ओर से भी ज्ञापन सौंपा गया था. बता दें मामले के बाद तीनों ही आरोपी शिक्षक फरार हैं.

गौरतलब है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा दे रही है. वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ इस तरह उत्पीड़न जैसी घटनाओं ने छात्राओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Bastar News: बस्तर में बीजेपी के इन 43 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, बढ़ते नक्सली हमलों के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget