एक्सप्लोरर

'बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण चुनाव कराना चुनौती', मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कैसी है तैयारी?

Chhattisgarh Election 2025: बस्तर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Bastar News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग तैयार है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह मंगलवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे. जगदलपुर में उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्र और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाई. चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

अजय सिंह ने माना कि नक्सल प्रभावित होने की वजह से बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण चुनाव कराना निर्वाचन आयोग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है. इस वजह से उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लिया. अजय सिंह ने बताया कि बस्तर में चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्र से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है. इस बार भी अंदरुनी इलाकों के पोलिंग बूथ तक मतदान दल और फोर्स को हेलीकॉप्टर की मदद से पहुंचाया जाएगा. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बस्तर की स्थिति को पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर बताया.

बस्तर दौरे पर राज्य निर्वाचन आयुक्त 

उन्होंने कहा कि वोटर्स की सहूलियत के लिए सुदूर मतदान केंद्रों को शिफ्ट भी किया गया है. निर्वाचन आयोग का प्रयास त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का है. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि ईवीएम की आपत्ति दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है. राजनीतिक दलों के सामने भी ईवीएम का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया गया है. इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए प्रयोग के तहत हर वोटर को वोटिंग स्लिप जारी की जाएगी.

चुनाव पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

वोटिंग स्लिप में वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी रहेगी. अजय सिंह ने बताया कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में महापौर को अप्रत्यक्ष रूप से चुना गया था. इस बार प्रत्यक्ष रूप से महापौर पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है. सभी नगरीय निकाय में जिला निर्वाचन की टीम ईवीएम के प्रति मतदाताओं को जागरूक कर रही है. ईवीएम का वार्ड स्तर पर डेमोंस्ट्रेशन भी करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Bastar: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जीत का किया दावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget