एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जगदलपुर नगर निगम में महापौर निधि की फाइलें गायब, विपक्ष ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर को थमाया नोटिस

Bastar News: जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. वहीं नगर निगम से निगम की महापौर निधि की फाइल गायब होने पर संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही नगरीय निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद उभरते नजर आ रहे हैं.  राजधानी रायपुर के बाद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर संभाग के एक मात्र जगदलपुर नगर निगम में भी महापौर और निगम की सभापति कविता साहू के खिलाफ बीजेपी के पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. बस्तर कलेक्टर से निगम अंतर्गत हुए सभी निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है. इस मामले में जगदलपुर नगर निगम के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है. समीक्षा के दौरान नगर निगम से निगम की महापौर निधि की फाइल ही गायब हो गई है जो फाइल सवा करोड़ रुपए लागत की है. ऐसे में निगम के निर्माण कार्यों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार हुआ है.

7 दिनों के अंदर इंजीनियर से आयुक्त ने मांगा जवाब
जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है. समीक्षा में पार्षद निधि, अन्य निधि और महापौर निधि की समीक्षा की गई. महापौर निधि की समीक्षा से संबंधित इंजीनियर ने बताया कि कुछ निर्माण कार्यो के दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं. इस मामले में जब पुराने इंजीनियर से फाइल मांगी गई तब उन्होंने कहा कि कुछ फाइल उनके पास हैं और कुछ नहीं हैं, जिस पर आयुक्त ने इंजीनियर को नोटिस जारी किया है और फाइल गायब होने को लेकर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है. 7 दिनों के अंदर संतुष्टिजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है. 

आयुक्त का कहना है कि महापौर निधि से पिछले कार्यकाल में हुए सभी निर्माण कार्यों की फाइल इंजीनियर से मांगी गई हैं. हालांकि कुछ फाइल इंजीनियर ने दी हैं, लेकिन कई फाइल गायब हैं. इन फाइलों के गायब होने पर इंजीनियर द्वारा संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है. इस वजह से 7 दिनों के अंदर पिछले कार्यकाल के सभी फाइल इंजीनियर से मांगी गई है और अगर फाइल प्राप्त नहीं होती हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

‘BJP पार्षदो ने महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप’
गौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जगदलपुर नगर निगम में भी बीजेपी पार्षदों ने निगम की महापौर सफिरा साहू और निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने बीते 5 साल में निगम के द्वारा शहर के विकास कार्यो और निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. वही अब महापौर निधि के तहत होने वाले विकास कार्यों की कई फाइलें गायब होने से मुद्दे ने राजनीति रंग ले लिया है. वहीं बीजेपी पार्षद दल फाइल गायब होने के पीछे महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: यूजर चार्जेस में नगर निगम को करनी पड़ेगी जमकर मेहनत, 4 महीने में करनी है पौने तीन करोड़ की वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget