एक्सप्लोरर

Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन, रमन सिंह ने ट्वीट कर जताया दुृःख

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक रहे दीपक पटेल का आज निधन हो गया है. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के एक राजनैतिक शख्सियत ने आज दुनिया छोड़ दी है. कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक रहे दीपक पटेल का आज निधन हो गया है. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसके बाद परिजनों ने चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. पूर्व विधायक के निधन पर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है.

पूर्व सीएम डॉ रमन ने जताया दुख
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने पूर्व विधायक के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि "मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक व  BJP4CGState के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक कुमार पटेल के देहांत समाचार से मन को गहरा दुख पहुंचा है. उनका निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

पुराने साथी का जाना एक निजी क्षति
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बीजेपी नेता के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पूर्व विधायक दीपक पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि विवाह ना कर सदैव पार्टी व देश की सेवा को सर्वोपरि मानने वाले पुराने साथी का जाना एक निजी क्षति है.

राजनीतिक सफर
दिवंगत पूर्व विधायक दीपक पटेल छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं. वे 2008 से 2013 तक भारतीय जनता पार्टी से मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे. उन्हें 2009-10 में उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार भी मिल चुका है. दीपक पटेल ने कोरबा जिले के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली थी. वर्तमान में वे प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे. नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी.

इन पदों पर किया काम
दीपक कुमार पटेल मनेंद्रगढ़ के निवासी थे. स्व. भावजी भाई पटेल के बेटे थे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के 1992 में जिला उपाध्यक्ष थे, फिर 1995 में कार्यकारिणी सदस्य बने, फिर 2000 में भाजयुमो जिला अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, बीजेपी की जिम्मेदारी संभाली. 2008 में मनोनीत पार्षद, नगर पालिका-चिरमिरी, फिर 2008 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए.

2010 में सभापति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, पुस्तकालय समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा में थे. सदस्य, लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, विशेषाधिकार समिति में थे. 2011 में प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा, सभापति विशेषाधिकार समिति, सदस्य, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, रोगदा जलाषय हस्तांतरित करने संबंधी जांच के लिए गठित सदन समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा में रहे.

यह भी पढ़ें:-

Sukma News: हवलदार ने सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget