एक्सप्लोरर

बारिश से बीजापुर के 30 गांव बने टापू, HC ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव समेत कलेक्टर को नोटिस जारी

Bijapur News: भारी बारिश के कारण बीजापुर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते 24 घंटे में अब तक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है.

Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. इस साल बीजापुर जिले में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में अब तक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश की वजह से जिले के 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को राशन की काफी दिक्कत हो गयी है. लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदी नालों को पार करने पर मजबूर हैं.

चिंतावागु नदी पर पुल नहीं बनने के कारण भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ग्रामीणों की दिक्कतों को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है. 30 गांव की बदहाली पर चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने लोगों के जीवन यापन का सवाल पूछा.

उन्होंने मुख्य सचिव, राजस्व सचिव समेत बीजापुर कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. एबीपी लाइव ने भी बारिश से बदहाल बीजापुर की खबर दिखाई थी. खबर में दिखाया गया था कि भोपालपटनम ब्लॉक के रहने वाले ग्रामीण उफनती चिंतावागु नदी पार कर राशन ले जाने को मजबूर हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.


बारिश से बीजापुर के 30 गांव बने टापू, HC ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव समेत कलेक्टर को नोटिस जारी

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

इधर 8 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों ने गांव में पीडीएस दुकान खोलने की मांग की है. अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीण 15 सालों से चिंतावागु नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं. मिनुर गांव की सरपंच ने बारिश में आवागमन के लिए कम से कम एक मोटर बोट उपलब्ध कराने की मांग भी की थी. मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल एन भारत ने कहा कि गांव की हालत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. वितरण की समस्या दूर करने के लिए पीडीएस दुकान में चार महीने का राशन एकसाथ उपलब्ध कराया जाता है.

हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शासन के नियमों की जानकारी देते हुए महाधिवक्ता ने बताया कि कम से कम 500 की आबादी पर पीडीएस की दुकान खोली जाती है. वर्तमान में मिनुर गांव के लाभार्थियों की आबादी 500 नहीं है. बीजापुर में बारिश से बने हालात पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका में सचिव-लोक निर्माण विभाग, सचिव- सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस, सचिव-राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, कलेक्टर बीजापुर को पक्षकार बनाया है. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डीवीजन बेंच ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

ये भी पढ़ें-

'सेमीफाइनल जीता तो प्रधानमंत्री ने...', विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर क्या बोले भूपेश बघेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget