एक्सप्लोरर

Koriya Crime: कोरिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि के बीच मारपीट, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR

कोरिया में बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि के बीच मारपीट हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बीजेपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता के सिर पर गंभीर चोट आई है.

Koriya Crime News: कोरिया में बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मारपीट में बीजेपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता के सिर पर गंभीर चोंट आई है. चंदन गुप्ता को चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस पदाधिकारियों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सबसे पहले विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ अपराध दर्ज किया. बाद में बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया. घटना चिरमिरी थानाक्षेत्र की है. 

जानकारी के अनुसार, चिरमिरी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता रविवार की दोपहर 2 बजे हल्दीबाड़ी में सड़क पर माल खाली कर रहे ट्रक की फोटो खींचने लगे. तभी मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रतिनिधि और चिरमिरी नगर निगम पार्षद शिवांश जैन ने गुप्ता पर क्रिकेट के स्टंप से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चंदन गुप्ता को चिरमिरी के अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया कि शिवांश जैन के गोदाम में ट्रक से सामान खाली हो रहा था. ट्रक को सड़क पर खड़ा करने से आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी.

बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि के बीच मारपीट

माल खाली कर रहे ट्रक की फोटो चंदन गुप्ता खींचने लगा. ट्रक की फोटो खींचता देख शिवांश जैन स्टंप लेकर आया और चंदन पर वार कर दिया. सिर पर स्टंप के वार से चंदन गुप्ता को गंभीर चोंट आ गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. शिवांश जैन हाथ में डंडा पकड़े हुए बाइक से निकल जाता है. दूसरी तरफ चंदन गुप्ता के सिर से खून बह रहा है. घटना के बाद बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने चिरमिरी थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. 

Bemetara Cyber News: बेमेतरा में 25 लाख की लॉटरी के नाम धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी करने के लिए आरोपी ने ली थी ट्रेनिंग

दोनों तरफ से मामला दर्ज, लड़ाई का कारण नहीं है स्पष्ट

नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने बताया कि द्वेषपूर्ण मारपीट किया गया है. चंदन  के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. हमले से चंदन बेहोशी की हालत में है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हम अस्पताल पहुंचे. चंदन को बैकुंठपुर रेफर किया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि नगर निगम चिरमिरी के एमआईसी और विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन है. जैन को हमला के बाद बाइक पर भागते हुए विजुअल में देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि लड़ाई किसलिए हुई?

चंदन गुप्ता को होश आने पर ही बता पाएंगे. संतोष सिंह ने घटना को सत्ता पक्ष की मनमानी बताया. उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष की साजिश और दबंगई का संदेश है. थाना प्रभारी केके शुक्ला ने बताया कि गाड़ी अनलोड कराते वक्त फोटोग्राफी के दौरान वाद विवाद हुआ है. दोनों के बीच हाथपाई हुई है. थाने में अपराध पंजीबद्ध कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है. उन्होंने आगे बताया कि दोनों को ही सिर में चोंट लगी है. एमएलसी रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.  

Surguja Cyber Crime: व्हाट्सएप्प पर कलेक्टर की डीपी लगाकर ठगी की कोशिश, साइबर ठगों से बचने के एसएसपी ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget