एक्सप्लोरर

Korba Rape: कोरबा में नाबालिग से गैंगरेप, 26 जनवरी को मेला देखकर लौट रही थी घर

Korba Rape Case: 26 जनवरी को गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की बाकी बच्चों के साथ मेला देखने गई थी. वहां से लौटते हुए रात के करीब 8 बज गए थे.

Korba Latest News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग गुरुवार को मेला देखकर घर लौट रही थी, इसी दौरान सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया. घटना के दौरान नाबालिग पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन सुनसान रास्ता होने की वजह से किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया है. मामला हरदी बाजार थाना इलाके का है.

दरअसल, ग्राम पंचायत उतरदा के आश्रित गांव सक्तिखर्रा में सक्ति दाई का मंदिर है. गांव में सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर पूजा पाठ और मेले का आयोजन किया जाता है. 26 जनवरी को गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की बाकी बच्चों के साथ मेला देखने गई थी. वहां से लौटते हुए रात के करीब 8 बज गए. अन्य बच्चों के साथ वह पैदल वापस घर लौट रही थी. इसी बीच सुमन नेताम (24 वर्ष) और संतु नेताम (28 वर्ष) नाम के युवक ने उनका रास्ता रोक लिया.

इसके बाद दोनों युवकों ने सुनसान रास्ता और अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पास के ही खेत में ले गए, और नाबालिग का मुंह दबा दिया, ताकि वह आवाज ना कर सके. दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बता दें कि जब नाबालिग लड़की को दोनों युवक खेत की ओर ले जा रहे थे, तब उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे डर गए और वहां से भागकर गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन नाबालिग की तलाश में निकले, तो रास्ते में वो उन्हें रोती बिलखती दिखाई दी.

तब परिजनों ने घटना की शिकायत हरदी बाजार थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को मुखबिरों की सूचना पर दोनों आरोपी सुमन नेताम और संतु नेताम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी उतरदा के रहने वाले है, और मजदूरी करते हैं. हरदी बाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Crime: रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराहती मिली बुरी तरह झुलसी महिला, खुदकुशी की कोशिश या हत्या की साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget