एक्सप्लोरर

Kawardha News: उफनती नदी पार करने के दौरान बहे दादी-पोती की हुई मौत, सुबह झाड़ियों में मिली शव

Kawardha Rain: कवर्धा जिले में उफनती नदी पार करते समय दादी और 5 साल की पोती की नदी मे बहने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. दादी और पोती की लाश झाड़ियों में फंसी हुई मिली.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले मे लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में किसी तरह की कोई घटना ना हो इसलिए जिला प्रशासन लोगों को उफनती नदी, नाले, तलाब, जलाशय से दूर रहने की अपील कर रहे हैं. लोग फिर भी लापरवाही करते हुए उफनती नदी नाले को पार कर जान जोखिम मे डाल लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां उफनती नदी पार करते समय दादी और 5 साल की पोती की नदी मे बहने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बहे थे दादी और पोती

पुरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के मूढ़घुसरी गांव का है. जहां शनिवार शाम मृतिका सागौना बाई अपने पांच वर्षीय पोती ज्ञानेश्वरी के साथ नदी पार कर रही थी. इसी दौरान नदी मे पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और दोनों बह गए. इस घटना की सूचना परिजन को मिलने के बाद परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नही चला. घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने दादी और पोती की तलाश जारी की लेकिन रात मे अंधेरा होने के कारण दोनों का कोई पता नहीं चला.

दूसरे दिन नदी से निकाला गया दादी और पोती का शव

दूसरे दिन रविवार की सुबह पुलिस ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. नदी में लगातार बहे दादी और पोती की तलाश की जा रही थी. इसी दरमियान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दादी और पोती की लाश झाड़ियों में फंसी हुई मिली. उसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या कहा पुलिस ने

बोड़ला थाना प्रभारी सतेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार देर शाम नदी पार करने के दौरान दादी सागौना बाई और पांच साल की उनकी पोती ज्ञानेश्वरी दोनों की नदी मे बहने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम ने रात मे जाकर दोनों की तलाश की लेकिन पता नही चला था. रविवार को सुबह दोनों की लाश नदी की झाडियों मे फंसी मिली है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News: दुर्ग जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का महा अभियान, अब तक जिले में 77 हजार लोगों ने लगाया बूस्टर डोज

Surguja News: लाखों रुपये की नौकरी छोड़ गांव में शुरू किया मछली पालन, युवा किसान की कामयाबी से सीख ले रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget