एक्सप्लोरर

Jagdalpur Water Crisis: बस्तर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, पानी की मांग को लेकर वार्ड के लोगों ने किया चक्काजाम

Chhattisgarh News: जगदलपुर में पेयजल की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने चक्काजाम कर दिया. वार्डवासी अपने साथ घरों के बर्तन, ड्रम, बोतल और बाल्टी लेकर चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठ गए.

Water Crisis In Jagdalpur: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. यहां ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं.  इसी के चलते शनिवार को जगदलपुर शहर के पंडित दीनदयाल वार्ड के निवासियों ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया.

 इस चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं वार्डवासी अपने साथ घरों के बर्तन, ड्रम, बोतल और बाल्टी लेकर चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठ गए. वार्डवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वो पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. इतना ही नहीं जिम्मेदार लोगों को बोल-बोल कर थक जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ. इलीलिए उन्हें मजबूरन चक्का जाम करना पड़ा. वार्डवासियों ने कहा कि जब तक पानी की समस्या से निजात नहीं मिल जाती, तब तक वो सड़क पर चक्कजाम कर बैठे रहेंगे.

शहर के कई वार्डों मे है यही हाल
वहीं इस मामले में पंडित दीनदयाल वार्ड के बीजेपी पार्षद सुरेश गुप्ता का कहना है कि, उनके वार्डवासी खासकर रामराज गली के कई परिवार पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वो नगर निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधियों से वार्डवासियों की पेयजल की समस्या को दूर करने की कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी को लेकर उनके वार्ड में हाहाकार मचा हुआ है. इसके चलते मजबूरन उनके साथ-साथ वार्डवासियों को पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है. सुरेश गुप्ता ने कहा कि जब तक पेयजल की समस्या से निजात नहीं मिल जाती, तब तक वो अपने वार्डवासियों के साथ ऐसे ही सड़क पर बैठे रहेंगे.

कई दिनों से बनी है पेयजल की समस्या
वहीं वार्डवासियों का कहना है कि, पहले ही गर्मी के दिनों में यहां पीने का पानी कुछ ही समय के लिए आता है. ऐसे हालात में पिछले कई दिनों से उन्हें एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है. इस भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल की समस्या से उन्हें जूझना पड़ रहा है. वार्डवासियों ने कहा कि जब तक खुद निगम के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाते. तब तक उनका चक्का जाम जारी रहेगा.

आयुक्त ने समस्या दूर करने का दिया आश्वासन
इन सबके बीच निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को जैसे ही वार्डवासियों के द्वारा चक्का जाम किए जाने की खबर मिली, वैसे ही निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे. निगम आयुक्त ने वार्डवासियों को जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. निगम आयुक्त ने बताया कि मुख्य जल पंप में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है. इसी वजह से कुछ दिनों से पम्प से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. दो घंटे के अंदर पंप के वॉल को ठीक कराया जाएगा और पानी की समस्या दूर की जाएगी.

निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद ही वार्ड वासियों ने चक्का जाम समाप्त किया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वो एक बार फिर से चक्का जाम कर देंगे. फिलहाल आयुक्त का कहना है कि निगम के पीएच कर्मचारी पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए तकनीकी समस्या को दूर करने में जुट गए हैं.

Odisha Train Accident: CM भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर की बात, बढ़ाया मदद का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget