एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 12 दिनों तक रहेंगी रद्द, लिस्ट में शामिल हैं ये रेलगाड़ियां

Indian Railways: छत्तीसगढ़ के सक्ती रेलवे स्टेशन पर रिमॉडलिंग और लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे कई रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है और हॉल्ट स्टेशन भी बदला गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर गजरने वाली 19 ट्रेनों (Rail) को रेलवे प्रशासन ने 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया है. रेलवे (Railways) ने कारण बताते हुए कहा है कि हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का काम चल रहा है. इस दौरान सक्ती स्टेशन की रिमॉडलिंग और चौथी लाइन से जोड़ने का कामकिया जाएगा. रेलवे को यह काम पूरा करने में 22 अगस्त तक का समय लगेगा.

10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर, रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके बाद 9 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. वहीं, 10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 9 से 21 अगस्त, 2023 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस,  इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

इन गाड़ियों को किया गया है रद्द
9 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल  एक्सप्रेस, 13 अगस्त रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद  एक्सप्रेस, 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस, 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 13 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस, 14 अगस्त को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 16 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस और 10 तारीख को गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.

ये गाड़ियां देरी से चलेंगी
12 अगस्त को 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना होगी. 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस  राजेंद्रनगर चार घंटे और 30 मिनट देरी से रवाना होगी. वहीं, 10 से 22 अगस्त तक सक्ती रेलवे स्टेशन के स्थान पर जेठा पैसेंजर हाल्ट में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

हाल ही में सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी
ट्रेनों के रद्द होने और ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 7 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. सीएम भूपेश बघेल ने  अनुरोध करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किए जाने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र और दुराअंचल क्षेत्रों से से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सीएम बघेल ने पत्र में यह भी जिक्र किया था कि वह रेल मंत्री को भी इस बात से अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है.

ये भी पढ़ें- Jashpur: हाथियों के आतंक से बेबस हुआ जशपुर प्रशासन, लकड़ी लेने जंगल गए बुजुर्ग को कुचलकर मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget