एक्सप्लोरर

Eye Flu: छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए इससे बचाव और रोकथाम के तरीके

Eye Flu News: छत्तीसगढ़ में तेजी से आई फ्लू फैल रहा है. जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग को पत्र लिखकर सावधानियां बरतने को कहा है.

Chhattisgarh Eye Flu News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेजी से आई फ्लू( Eye Flu) फैल रहा है. यह एक मौसमी बीमारी होती है. आई फ्लू से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे है. छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे आई फ्लू के संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं. जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग(Chhattisgarh Health Department) ने आई फ्लू की रोकथाम और बचाव के लिए शिक्षा विभाग(Education Department) और आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग को पत्र लिखकर सावधानियां बरतने और गाइडलाइन जारी किए हैं.
  
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने आई फ्लू(कंजक्टिवाइटिस) की रोकथाम के लिए स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालक को परिपत्र जारी किया है.  स्वास्थ्य विभाग ने दोनों विभागों को स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रम-छात्रावासों में कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश प्रसारित करने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को इस संक्रमण के लक्षणों, उपचार और बचाव की जानकारी देने भी कहा है.

शिक्षा विभाग करेगा बीमारी के रोकथाम के लिए प्रचार
छत्तीसगढ़ महामारी नियंत्रण संचालक ने स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को जारी परिपत्र में कहा गया है कि राज्य में मौसम के कारण आई फ्लू (आँख आने की बीमारी) (कंजक्टिवाइटिस) बढ़ गई है. यह सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी है जो सघन रहवासी क्षेत्र में अधिक फैलता है. राज्य में संचालित विद्यालय, आवासीय विद्यालय, आश्रम-छात्रावास एवं छात्रावास में छात्र-छात्राएं समूह में रहते हैं जिनमें यह बीमारी फैल सकती है. उन्होंने दोनों विभागों द्वारा संचालित संस्थाओं में इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश प्रसारित करने को कहा है.

जानिये आई फ्लू के लक्षण
महामारी नियंत्रण संचालक ने अपने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों, उपचार और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने पत्र के जरिये कहा है कि कंजक्टिवाइटिस आंख की आम बीमारी है. जिसे हम आँख आना भी कहते हैं. इस बीमारी में रोगी की आँख लाल हो जाती है, कीचड़ आता है, आँसू आते हैं, चुभन होती है तथा कभी-कभी सूजन भी आ जाती है.

जानिए आई फ्लू से बचाव 
आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) होने पर एंटीबायोटिक ड्रॉप जैसे जेंटामिसिन (Gentamicine), सिप्रोफ्लॉक्सिन (Ciprofloxacine), मॉक्सीफ्लॉक्सिन (Moxifloxacin) आई ड्रॉप आँखों में छह बार एक-एक बूंद तीन दिनों के लिए मरीज को देना चाहिए. तीन दिनों में आराम न आने पर किसी अन्य बीमारी की संभावना हो सकती है. ऐसे में नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है. अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है. आई फ्लू की जाँच और उपचार के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है.

यह सावधानी बरतने की है जरूरत
आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है. इसलिए मरीज को अपनी आँखों को हाथ न लगाने की सलाह देनी चाहिए. रोगी से हाथ मिलाने से बचकर एवं उसकी उपयोग की चीजें अलग कर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है. संक्रमित आँख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है. यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2023: चुनाव से पहले बघेल सरकार का बड़ा फैसला, 33 जिलों में 12 मंत्रियों की तैनाती, बदले कइयों के प्रभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget