एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: धर्मांतरण पर सियासी बवाल के बीच 100 परिवारों ने की घर वापसी, दिलाई गई शपथ

Conversion: छत्तीसगढ़ में 15 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने वाले 100 से अधिक लोग फिर सनातन धर्म में शामिल हो गए. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सबके पैर धोकर हिंदू धर्म में वापस कराया.

Durg News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल के बीच राज्य के दुर्ग में पहली बार 15 साल पहले अपना धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाने वाले 100 से ज्यादा परिवारों ने फिर से सनातन धर्म में वापसी की है. 3 दिवसीय सर्व हितकारिणी मानव सेवा संस्थान और समस्त हिंदू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग राष्ट्र रक्षा महासम्मेलन और विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया. अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरित परिवारों के पांव धोकर उनकी घर वापसी कराई.

किसी मजबूरी से 15 साल पहले छोड़ा था हिन्दू धर्म, फिर से हुए शामिल

राष्ट्र रक्षा महासम्मेलन और विश्व कल्याण महायज्ञ के बैनर तले 3 दिवसीय राष्ट्र रक्षा महासम्मेलन घर वासपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य अंशु देव आर्य और दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए. 15 साल पहले किसी मजबूरी की वजह से अपना धर्म बदल कर दूसरे धर्म में गए लोगों को इस आयोजन के माध्यम से फिर से सनातन धर्म में वापसी कराई गई. 100 से ज्यादा लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है.

पैर धोकर लोगों की कराई घर वापसी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वाले लोगों के पूरे विधि विधान से और पूजा अर्चना और मंत्रों के साथ उनके पैर धोकर उन्हें फिर से सनातन धर्म में वापसी कराई. सनातन धर्म में वापस आए लोगों को शपथ दिलाई गई. इस घर वापसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगभग 100 से ज्यादा लोग जो किसी मजबूरी के कारण दूसरे धर्म में चले गए थे उन लोगों ने फिर से सनातन धर्म को अपनाया है.

जानें, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने लोगों से क्या कहा

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग भी हिंदू लोगों का धर्मांतरण कराएंगे हम लोग उनका सर्वनाश करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जब मेरे पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव घर वापसी कराते थे तो लोग कहते थे कि आप राजा हैं, पैर क्यों धो रहे हैं ? तब मेरे पिता बड़े गर्व से कहते थे कि भले ही मैं राजा हूं लेकिन जिस कारण से मेरा हिंदू इस धर्म से अलग हुआ है, भले ही लालच से हो या ऊंच-नीच भेदभाव से हो. जाति पाति, छुआ-छूत से हो, उन सारी धारणाओं के विरुद्ध मैं इनके पैर धोकर इनको सम्मान देकर मैं पुनः इनको स्थापित करूंगा, इनके पूर्वजों से जोड़ूंगा. आज उनके इस काम को हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget