एक्सप्लोरर

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! जांजगीर चांपा में मल्लिकार्जुन खरगे की बड़ी सभा, जानें पूरा समीकरण

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में रविवार को कांग्रेस पार्टी चुनावी शंखनाद करने जा रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर चांपा जिले में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.

Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) का कांग्रेस रविवार (13 August) को शंखनाद करने जा रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) चुनावी साल में बड़ी आम सभा करने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर संभाग के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) जिले में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया है. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम लोगों की भीड़ जुटने का कांग्रेस ने दावा किया है. वहीं मल्लिकार्जुन खरगे दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी की है.

मल्लिकार्जुन खरगे का कल छत्तीसगढ़ दौरा
दरअसल कांग्रेस ने जांजगीर चांपा जिले में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया है. जिले के पुलिस लाईन खोखरा ग्राउंड में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ बॉडी के नेता और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी इस सम्मेलन में शामिल होंगी.

इसको लेकर बड़े स्तर में तैयारी की गई है. बड़े बड़े वॉटरप्रूफ डोम लगाया गया है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है.

दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे को लेकर मिनट टू मिनट प्रोग्राम जार कर दिया गया है. इसके अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12 :10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. कांग्रेस के सीनियर लीडर खरगे का एयरपोर्ट में स्वागत करेंगे. इसके 10 मिनट बाद हेलीकॉप्टर से जांजगीर चांपा जिले के लिए खरगे रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे जांजगीर चांपा के पुलिस लाईन खोखरा पहुंचेंगे, जहां पहले से पूरी कांग्रेस पार्टी वहां मौजूद रहेगी. 

फिर दोपहर 1:30 से भरोसा का सम्मेलन शुरू हो जाएगा. इस दौरान पहले स्वागत समारोह होगा फिर नेताओं के संबोधन होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3:20 बजे खरेगे भरोसे का सम्मेलन में शामिल रहेंगे इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर आएंगे और 4:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

क्या है बिलासपुर संभाग का समीकरण
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है. जहां 8 जिलों में 24 विधानसभा सीट आती है. इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही है. इसी महीने पीएम मोदी भी बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में चुनावी रैली करने वाले है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस और बीजेपी के लिए बिलासपुर संभाग कितना अहम है. 

आपको बता दें कि बिलासपुर संभाग में 24 विधानसभा सीट है. इसमें से कांग्रेस के पास 13,बीजेपी 7, जोगी कांग्रेस 2 और बहुजन समाज पार्टी के पास 2 सीट है. हालाकि जोगी कांग्रेस से धर्मजीत सिंह के अलग होने के बाद जोगी कांग्रेस के खाते में केवल 1 सीट ही है.  

कांग्रेस और बीजेपी की अरविंद केजरीवाल बढ़ा रहे परेशानी
बिलासपुर संभाग की राजनीतिक समीकरण में भले ही कांग्रेस 2018 के चुनाव में सबसे आगे दिख रही है. लेकिन इस बार बिलासपुर संभाग में सभी राजनीतिक पार्टी दांव लगा रही है. आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के मूड में है. पिछले महीने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनावी सभा किया और जेपी नड्डा भी बिलासपुर संभाग में सभा कर चुके हैं. अब कांग्रेस पार्टी ने भी बिलासपुर संभाग में 24 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है.

बिलासपुर संभाग में एससी वोट बेंक का दबदबा
इसके अलावा जातिगत समीकरण की बात करें तो जांजगीर चांपा, सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती,मुंगेली जिलों में एससी वोटरों की संख्या को गेम चेंजर माना जाता है. छत्तीसगढ़ के 10 एससी कोटे के विधानसभा में से 4 सीट केवल बिलासपुर संभाग में आते है.इसी इलाके में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी भी हर बार चुनाव में एक या दो विधानसभा सीट जीतती आ रही है. 

इसलिए कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो खुद एससी वर्ग से आते है. उनको चुनावी मैदान में उतार रहे है. एससी वोट बैंक को साधने की जुगत में कांग्रेस जांजगीर चांपा जिले में कांग्रेस भरोसे का सम्मेलन करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bilaspur: छत्तीसगढ़ की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी GGU में समुदाय विशेष की गतिविधियों का खुलासा, इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए छात्रों को जोड़ने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget