एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस ने लॉन्च किया डिजिटल वॉर रूम, सीएम भूपेश बघेल को जिताने AI की मदद लेगी पार्टी

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां डिजिटल माध्यम से भी एक-दूसरे से प्रतिद्वद्विता कर रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही डिजिटल वॉर रूम बनाया है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election 2023) की घोषणा के पहले ही कांग्रेस(Congress) और बीजेपी(BJP) की चुनावी लड़ाई तेज हो गई है. नेताओं के बीच जुबानी जंग के साथ अब डिजिटल वॉर भी शुरू हो गया है. बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी डिजिटल वॉर रूम ( Digital War Room) तैयार कर लिया है. इसमें सबसे खास बात ये है कि पहली बार चुनावी लड़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( AI) का छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जा रहा है. कांग्रेस डिजिटल लड़ाई के लिए AI का सहारा ले रही है.

बीते शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का वॉर रूम एक्टिव हो गया है. इसके बाद सोशल मीडिया में पार्टी के एजेंडे के अनुसार बीजेपी को जवाब दिया जा रहा है. इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने 15 सितंबर को कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपना वॉर रूम शंकर नगर में बनाया है. जहां उनका प्रदेश कांग्रेस भवन है. इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यहीं से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक नज़र रखी जा रही है. इसके साथ ये टीम पब्लिक के मन को भी टटोलकर रणनीति बना रही है.

वॉर रूम खुद का बनाया स्टूडियो
कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग अलग यूनिट तैयार किया है. इनमें डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फ़ील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मॉनीटरिंग टीम, फ़ेक न्यूज़ मॉनीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर और स्टूडियो भी बनाया गया है. कांग्रेस के पक्ष के माहौल बनाने के लिए क्रिएटिव वीडियो बनाया भी जा रहा है. 

कांग्रेस ने बनाया 30 हजार व्हाट्सऐप ग्रुप
वॉर रूम की तरफ से प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है, जो सभी 90 विधानसभाओं में काम कर रहे हैं. देश के टॉप संस्थाओं से आने वाले युवा कई चुनावी कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं. सरकार के संदेश को पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की रणनीति यह टीम तैयार करेगी. जानकारी के मुताबिक़ अब तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप,  5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा, बड़ी संख्या में आधिकारिक और समर्थित फ़ेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स संचालित हो रहे हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल
इस चुनाव में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके सभी वोटर्स और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच पर्सनल कनेक्ट बनाया जा रहा है. इस टेक्नोलॉजी के द्वारा मुख्यमंत्री एक ही समय में, व्यक्तिगत रूप से, लाखों वोटर्स से जुड़ पाएंगे. इसके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक साथ जुड़े रहेंगे. कनेक्ट सेंटर में दिन रात लोग रहेंगे और जो बूथ से सीधे जुड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन-पुलिस विभाग अलर्ट, चेकिंग में जब्त की जा चुकी हैं नगदी और कीमती चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget