एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: केंद्र ने एक दिन के भीतर ही इस मांग पर लगाई मुहर, CM साय बोले- 'डबल इंजन सरकार का...'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने उसना चावल की खरीद को लेकर केंद्र सरकार के सामने एक खास मांग रखी थी. जो 24 घंटे के भीतर ही पूरी कर दी गई है.

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के अनुरोध पर भारत सरकार ने सेंट्रल पूल में 15 लाख मीट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की सहमति दी है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार (21 दिसंबर) को ही केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को पत्र लिखा था. राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का आग्रह किया गया था. भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर सहमति की जानकारी दी है. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र की ओर से मंजूरी मिलने के बाद कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का असर है. लंबित मांग एक ही दिन में पूरी कर दी गई. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का राज्य की ओर से  आभार जताया है.

उधर, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में धान की खरीद को लेकर 'एक्स' पर जानकारी दी है. साय ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है.  लगभग ₹40 हजार करोड़ की धान की खरीदी होगी. ऐसे किसान जो अपना धान पूर्व में समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं, उन्हें भी उक्त मात्रा के अंतर्गत धान विक्रय करने की दी सुविधा दी जाएगी.''

पहले धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा लाभ- सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी. पिछली सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदा जाता था. बीजेपी सरकार ने इसे बढ़ाकर 21 क्विटल प्रति एकड़ कर दिया है. अब किसानों के लिए खेती लाभ का धंदा बनेगा और छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर अग्रसर है.'' सीएम साय ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों की समृद्धि के लिए दी गई 'गारंटी' को पूरा करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने किसान साथियों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का अपना वादा पूरा कर दिया है. इसका लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा.''

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: अयोध्या के लिए निकली रामराज्य युवा यात्रा के आयोजकों ने सीएम साय से की मुलाकात, किया आमंत्रित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget