एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: स्मृति ईरानी के बयान पर CM भूपेश बघेल का वार, कहा- 'उनको गांधी परिवार से...'

CM Bhupesh Baghel: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले को 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास कार्यों की सौगात दी.

Surguja News: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सरगुजा जिले को 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास कार्यों की सौगात दी. बता दें कि, आज विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित हजारों की संख्या में आदिवासी मौजूद रहे. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय तौर पर प्रत्येक जिले में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और सरगुजा में भव्य तरीके से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. सरगुजा जिले को 300 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात मिला है.

स्मृति ईरानी पर बरसे सीएम बघेल
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर अडानी को जमीन देने का आरोप लगाया है. जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्मृति ईरानी को गांधी परिवार से फोबिया हो गया है. वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोल आवंटन राजस्थान को केंद्र सरकार ने किया, ना कि राज्य सरकार ने किया. ऐसे कई राज्यों को कॉल आवंटन करने का काम केंद्र सरकार ने किया है. जितने भी मेजर मिनरल्स है वह सभी केंद्र सरकार के अधीन में है. पहले तो राज्य सरकार से पूछ परख भी की जाती थी. लेकिन अब नए कानून बनने के बाद राज्य सरकार से किसी भी तरह से पूछा नहीं जाता है. तो इस तरह के आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए.

बीजेपी पर लगाया आरोप
भाजपा के द्वारा कांग्रेस पार्टी को आदिवासियों की विरोधी सरकार कहने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की लाखो एकड़ जमीन को लुटवाया यह ऑन रिकॉर्ड है. वहीं कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को जमीन दिया यह भी ऑन रिकॉर्ड है. साथ ही कहा की हम प्रदेश में आदिवासियों को ताकतवर बनाने का काम कर रहे हैं. जिसमें आदिवासी किसान ऋण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं किसानों के धान 15 क्विंटल से 20 क्विंटल खरीदने का काम सरकार कर रही है. इस तरह से कई योजनाओं का लाभ आदिवासियों को मिला है. जिससे आदिवासियों में संपन्नता आई है.

ये भी पढ़ें: BJP Election Meeting: छत्तीसगढ़ के नेताओं की पीएम के साथ दिल्ली में मीटिंग, चुनाव जीतने की रणनीति पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget