एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, आंधी-तूफान ने कई जिलों में मचाई तबाही, बेमेतरा में दो मजदूरों की मौत

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश के चलते भारी तबाही हुई है. राखी जोबा स्थित राइस मिल में तेज आंधी के चलते 2 मजदूरों की मौत हो गई.

Raipur Weather News: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली. तेज़ गर्मी के बीच अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी, जिसके चलते रायपुर में सालों पुराने पेड़ उखड़ गए, बीच सड़क शेड गिर गया. जिसकी चपेट में कई फ़ॉर व्हीलर वाहन आ गए. करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली. चारों तरफ तबाही का मंजर है.

तेज आंधी बारिश के चलते रायपुर के सिगमा में पूरा का पूरा टोल प्लाजा तबाह हो गया. वहीं देवेंद्र नगर में ट्रैफिक सिग्नल में धूप से राहगीरों के बचाव के लिए बनाया गया शेड धराशायी हो गया. इसकी चपेट में कई फ़ॉर व्हीलर वाहन आ गए. रायपुर के कोटा में शिव महापुराण के लिए लगाया गया बड़ा पंडाल आंधी में गिर गया.

तेज बारिश के साथ गिरे ओले, बिलासपुर में भी आंधी बारिश

अचानक बदले मौसम का कहर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ ही अन्य जिलों में भी देखने को मिला. दुर्ग में तेज बारिश के साथ बड़े बड़े ओले गिरे. वहीं बिलासपुर में भी तेज बारिश हुई. इसके अलावा कोरबा, धमतरी में भी आंधी के साथ तेज़ बारिश की खबर है.


छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, आंधी-तूफान ने कई जिलों में मचाई तबाही, बेमेतरा में दो मजदूरों की मौत

वहीं बेमेतरा जिले में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश के चलते भारी तबाही हुई है. राखी जोबा स्थित राइस मिल में तेज आंधी के चलते 2 मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आंधी में धान की बोरियां मजदूरों के ऊपर आ गिरी जिसमें दबने से मजदूरों की जान चली गई. इसके अलावा शहर में कई जगह मोबाइल टॉवर, होर्डिंग और बड़े बड़े पेड़ भी गिर गए.पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी मौत हो गई.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बदलते मौसम को देखकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले चार-पांच दिन छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है मौसम विभाग में नागरिकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

गर्मी के बीच ठंडक का एहसान, 5 से 10 डिग्री गिरा पारा

आँधी तूफान और बारिश के चलते तेज़ गर्मी से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग की माने तो गुरुवार शाम बदले मौसम के चलते दिन का पारा 5 से 10 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, 'नहीं होगी शांति वार्ता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget