एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 10% आरक्षण कम होने पर आदिवासियों में आक्रोश, BJP बोली- प्रदेश सरकार की गलती

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आदिवासियों के हितों के बारे में नहीं सोचा. इस कारण हाई कोर्ट ने आदिवासियों को मिलने वाले 32% आरक्षण में से 10% आरक्षण घटा दिया.

Chhattisgarh Reservation News: छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों के 10% आरक्षण कम होने पर आदिवासियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) सरकार के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा (Ramsevak Paikra) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आदिवासियों (Tribals) के हितों के बारे में नहीं सोचा. इसकी वजह से हाई कोर्ट ने 19 सितंबर को आदिवासियों को मिलने वाले 32% आरक्षण में से 10% आरक्षण घटा दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती तो अच्छा वकील रखकर बेहतर तरीके से इसकी सुनवाई कर सकती थी. सरकार आदिवासी हितैषी नहीं होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है.

कई विधायक आदिवासी समाज से
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है. इससे आदिवासियों को मिलने वाले 32% आरक्षण का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 27 विधायक आदिवासी समाज से हैं. वहीं दो विधायक बीजेपी में है. ऐसे में विधानसभा चुनाव नजदीक है तो जाहिर सी बात है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आरक्षण सबसे बड़ा मुद्दा होगा. आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आदिवासियों का दिल किस मुद्दे से जीतेगी ये देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि आरक्षण कम करना प्रदेश के आदिवासियों की नाराजगी का कारण बन गया है.

हाई कोर्ट ने लिया फैसला
अम्बिकापुर के बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को 32% का आरक्षण दिया गया था. अभी हाई कोर्ट का फैसला आया है उसमें आरक्षण 20% कर दिया गया है. इसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ के जनजाति समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है. कोर्ट में प्रकरण चल रहा था 2011 से भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में 32% आरक्षण का लाभ आदिवासियों को मिल रहा था. 

आदिवासियों में असंतोष
19 सितंबर को जो फैसला आया उससे आदिवासी वर्ग में असंतोष है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने कोई पहल नहीं किया. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अपील करे. छत्तीसगढ़ की जनता, आदिवासी वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी तो मांग करेगी ही क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने 32% आरक्षण दिया था. अगर सरकार इस विषय पर कुछ नहीं करती है तो पार्टी की ओर से इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें:
Chhattisgarh: शराब तस्करी मामले में BJP नेता की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म, पार्टी ने क्या कहा?

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस रात में चला रही विशेष अभियान, जांच में बरामद किया 20 लाख कैश और पिस्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget