एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ तबादला नीति 2025: कांग्रेस का आरोप, 'मंत्रियों के घर खुली भ्रष्टाचार की दुकान'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 2025 की तबादला नीति पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि इससे मंत्रियों के घर भ्रष्टाचार के अड्डे खुल जाएंगे और कर्मचारियों को लूटा जाएगा.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ तबादला नीति 2025 को लेकर अब प्रदेश में घमासान शुरू हो गया है. नई तबादला नीति बुधवार (4 जून) को विष्णु देव साय कैबिनेट ने मंजूरी दी है, जिसके तहत प्रदेश के कर्मचारी करीब 3 साल बाद अपने तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीर सवाल खड़े किए.

बैज ने आरोप लगाया की नई तबादला नीति से मंत्रियों के घर भ्रष्टाचार की दुकान खुल गई है, जो प्रदेश के कर्मचारियों को लूटने का काम करेगी.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि अगले 10-12 दिनों के लिए प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग खूब फलेगा- फूलेगा . मंत्रियों के घर भ्रष्टाचार की दुकान खुल चुकी है. अब बोली लगेगी. बैज ने आगे कहा कि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में भी काउंसलिंग और पोस्टिंगों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है.

'प्रदेश के कर्मचारियों को लूटने का नया सिलसिला शुरू होगा'
दीपक बैज ने सवाल किया कि जब सरकार युक्तियुक्तकरण के जरिये स्कूल बंद कर रही है. स्कूलों का जमा जमाया सेटअप बिगाड़ दिया गया है तो फिर नई ट्रांसफर नीति के तहत शिक्षकों के तबादले कैसे करेंगे. प्रदेश में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही है. लेकिन सरकार ने पूरे विभाग को ही तहस-नहस कर दिया है.

काउंसलिंग और पोस्टिंग के नाम पर भारी भ्रष्टाचार चल रहा है. अब नई तबादला नीति के तहत प्रदेश के कर्मचारियों को लूटने का नया सिलसिला शुरू होगा. मंत्रियों के बंगले पर पसंद की पदस्थापना के लिए बोलियां लगेगी.

'बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार पहुंच चुका है चरम सीमा पर'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, ''पहले भी देखा गया है जब भी प्रदेश में ट्रांसफर खुलते हैं, भारी भ्रष्टाचार होता है. खुद कर्मचारियों ने कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. यह कोई नई बात नहीं है. बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है. और अब तो सरकार ने मंत्रियों के बंगले पर ही दुकान खोल दी हैं.''

उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में कर्मचारियों को भला करना चाहती है तो ट्रांसफर पूरी पारदर्शिता के साथ होने चाहिए जो कर्मचारी ट्रांसफर के लिए उचित और पर्याप्त कारण हों, उन्हीं का ट्रांसफर हो. ना कि मंत्रियों के चाहते सेटिंग करके मलाईदार पदों पर पहुंच जाएं. अगर सरकार ने नई ट्रांसफर नीति लागू की है, तो इससे कर्मचारियों को फायदा होना चाहिए ना कि मंत्रियों का.

'जातिगत जनगणना करने से अब भी बच रही है केंद्र सरकार'
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2027 में जातिगत जनगणना करने की घोषणा की है आखिर इतना लंबा समय क्यों लिया जा रहा है. बैज ने आरोप लगाए की सरकार अब भी जातिगत जनगणना नहीं करना चाहती, इसलिए इतना लंबा समय खींचा जा रहा है.
 
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग सबसे पहले हमारे नेता राहुल गांधी ने उठाई थी. लेकिन उसे वक्त बीजेपी के तमाम नेताओं ने राहुल गांधी  को जी भर के कोसा था. लेकिन राहुल गांधी  के लगातार दबाव बनाने के बाद आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना की बात माननी पड़ी . अब सरकार जातिगत जनगणना करने में फिर आनाकानी कर रही है. इसलिए 2027 में जातिगत जनगणना करने की बात की जा रही है.

(विनीत पाठक का रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget