एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर के नारायणपुर में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक और नक्सली गिरफ्तार

Naxalites Surrender: बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं सुरक्षाबलों ने एक अन्य नक्सली को भी गिरफ्तार किया है.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, वहीं एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों- रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू (25), राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू (26) और साधु पल्लो उर्फ महेश (25) ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

नक्सल-विरोधी अभियान से बना दबाव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली रमेश जाटलुर एलओएस का सक्रिय सदस्य है, वहीं नक्सली राजेश और साधु नक्सलियों के लिए राशन, दवा एवं दैनिक उपभोक्ता सामग्री पहुंचाने का कार्य करते थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत दबाव बढ़ाये जाने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक नक्सली रामलू दुर्गम (36) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत बुधवार को तोयनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था.

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री बघेल ने नरवा प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, कहा- किसानों को होगा दोहरा फायदा

नक्सलियों के पास से मिले टिफिन बम, जिलेटिन छड़ समेत कई चीजें

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत बुधवार को तोयनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल के जवान जब जंगल में थे तब एक नक्सली वहां से भागने लगा. बाद में जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि जब नक्सली रामलू से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मिलकर उन्हें सामान मुहैया कराता था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से 150 मीटर कपड़ा, चार माओवादी वर्दी, 10 जिलेटिन छड़, टिफिन बम और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Raigarh Suicide Case: रायगढ़ कलेक्टर आवास परिसर में युवक ने दे दी जान, शौचालय में फंदे से झूलता मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget