एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरबा में आवारा कुत्ते का आतंक, 24 घंटों के अंदर बच्चे समेत दर्जनभर लोगों को बनाया शिकार

Korba News: कोरबा जिले में आवारा कुत्ते की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. जिससे आम लोग काफी परेशान हैं. क्योंकि आए दिन कुत्ते लोगों का अपना शिकार बना रहे हैं और घर में भी घूस जा रहे हैं.

Korba Stray Dogs Terror: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुत्ते पागल हो गए हैं और जो भी सामने दिख रहा है उसे दौड़ा-दौड़ा कर काट रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो एक ही कुत्ते ने 10 से 12 लोगों को अपना शिकार बनाया है. लोगों के मुताबिक कुत्ता दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को काट रहा है. वहीं कुत्ते के काटने के बाद कुछ लोगशासकीय अस्पताल, तो कुछ लोग विभागीय अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. मामला दीपका नगर पालिका अंतर्गत गेवरा कॉलोनी का है.

दीपका नगर पालिका क्षेत्र में कुछ दिनों के आवारा कुत्ते भटक रहे है. कुछ महीनों में इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. आए दिन ये कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे है. यही नहीं कुछ कुत्ते तो घर, दुकान के अंदर घुस जा रहे है. ऊर्जा नगर गेवरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ता उसको काटने दुकान के अंदर घुस गया था, जिसे वह मारकर भगाए. पागल आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटा और बमुश्किल से पीड़ित के पैर को छोड़ा.

डॉग पॉलिसी बनाने की मांग

नगर पालिका प्रशासन से लोगों ने डॉग पॉलिसी बनाने की मांग की है. जिससे उनकी संख्या में बढ़ोतरी न हो सके. कुत्तों के नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण कर इनकी संख्या को बढ़ने से रोका जा सकता है. आवारा कुत्ते प्रगति नगर कॉलोनी, दीपका बस्ती, आजाद चौक सभी जगह है, लेकिन पागल होने के बाद वह किसी को भी काट ले रहे है. गेवरा के विभागीय अस्पताल नेहरू शताब्दी अस्पताल में तीन व्यक्ति जो कुत्ते के काटने का शिकार हुए थे. वे प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किए गए है. जिनकी हालत के अब सुधार बताया गया है.

कुत्ते के आतंक से बच्चे परेशान

गेवरा निवासी सारिका यादव ने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गया है. इससे अब परेशानी बढ़ गई है. उनके मोहल्ले के बच्चे बाजार या अन्य जगह जाने से डरने लगे हैं. प्रगति नगर निवासी ऋतुराज के 7 साल के बेटे कुणाल को भी कुत्ते ने काटा, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxals News: नक्सलियों के TCOC अभियान पर भारी पड़ रहे पुलिस के जवान, फरवरी में 10 नक्सली ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget