एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है किसानों की परेशानी, क्या गर्मी में नहीं मिलेगा सिंचाई के लिए बांध से पानी?

सीएम बघेल ने 9 अक्टूबर को गौठान समितियों की बैठक ली और कहा कि धान की फसलों के लिए बांधों से पानी नहीं दिया जाए ताकि जुलाई के समय बांधों में पानी रहे. सीएम के इस फैसले से किसान नाराज हो गए हैं.

 Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में किसानों की परेशानी बढ़ने वाली है. अब रबी फसल के लिए बांध से पानी नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री ने गौठान समितियों की बैठक में बांधों का पानी कम न हो इस लिए पानी नहीं देने का सुझाव दिया है. यानी अब किसानों को रबी फसल के सिंचाई के लिए जूझना पड़ेगा. ज्यादा पानी वाली फसल जैसे धान की फसल लगाने वालों की मुसीबत बढ़ जाएगी.

धान की फसल के लिए किसानों को जल संकट
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 9 अक्टूबर को गौठान समितियों की बड़ी बैठक ली है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी में धान की फसल के लिए बांधों से पानी नहीं देना चाहिए, ताकि जुलाई के समय के लिए पानी बांधों में रहे. गर्मी में दलहन तिलहन को प्रोत्साहित कीजिए, राज्य में किसानों को धीरे धीरे वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराते रहें, प्रेरित करें तो रासायनिक खाद से निर्भरता खत्म होगी. आगे उन्होंने कहा कि धान के अलावा दूसरी फसलों में भी वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है.

किसान बैठक कर बनाएंगे रणनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस सुझाव से किसान नाराज हो गए हैं. आज किसानों की एक बड़ी बैठक में इस मामले आगे की रणनीति बनाई जाएगी. किसान नेता पारसनाथ साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी बांधों में पानी शत प्रतिशत उपलब्ध है, गर्मी के समय भी पानी दिया जाना चाहिए. हम शासन को गर्मी के समय धान खरीदी के लिए बाध्य नहीं करेंगे. भले हम कम दाम में धान बेच लेंगे.

सभी बांधों में लबालब भरा पानी 
गौरतलब है कि इस साल बेहतर मानसून की वजह से राज्य के सिंचाई बांधों और जलाशयों में जलभराव की स्थिति बीते दो सालों की तुलना में बेहतर है. राज्य की 12 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में शामिल सिकासार, खारंग और मनियारी जलाशय आज की स्थिति में लबालब हैं. मिनीमाता बांगो में 84.5 प्रतिशत और रविशंकर गंगरेल बांध में 93.35 प्रतिशत जलभराव है. वहीं तांदुला जलाशय में  93.64 प्रतिशत जलभराव है. कांकेर स्थित दुधावा और धमतरी जिले का मॉडल सिल्ली बांध भी लबालब होने की स्थिति में है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर रेड

Raipur News: आखिर छत्तीसगढ़ के शॉपिंग मॉल में क्यों बिक रहा है गोबर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget