एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: देश में फिर गहराया कोयला संकट, CM भूपेश बघेल बोले- इस बार हालात चिंताजनक

Coal Crisis: देश में कोयले का संकट गहराता जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी संभावना जताई है कि इस बार स्थिति काफी चिंताजनक हो सकती है.

रायपुर: देश में एक बार फिर बिजली संकट गहराने की आशंका है.दरअसल कई राज्यों में कोयले की किल्लत शुरू हो गई है. इससे राज्यों के पावर प्लांट से बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकती है या बिजली महंगी हो सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने क कोयले की किल्लत को पिछली बार से भयावह स्थिति बताया है.
 
बिजली महंगी होने के आशंका
दरअसल अप्रैल महीने में कोयले की किल्लत की खबरें बेहद गंभीर है. इस बार भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ गई है और इस बीच कोयले खत्म होने की आशंका देश में बड़ी चुनौती पैदा कर सकती है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कई राज्यों में डेढ़ दिन का कोयला ही बचा हुआ है. देश में जो पावर प्लांट हैं उसके अलावा दूसरे जो प्लांट हैं उसमें कोयले की कटौती की गई है या फिर बंद कर दी गई है, जिसका ओद्योगिक गतिविधियों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा.
 
केंद्र सरकार विदेशी कोयला लेने के लिए बना रही दबाव
कोयले की कमी को लेकर सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि देश में कोयले की जितनी जरूरत है उतना उत्पादन नहीं हो रहा है. केंद्र सरकार राज्यों पर दबाव बना रही है कि विदेश से आए कोयले को अनिवार्य रूप से देसी कोयला में मिलना होगा. इसकी मात्रा अनुमानित 10 से 10 प्रतिशत है. सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि देश का कोयला 3 से 4 हजार रुपए प्रति टन में मिलता है. लेकिन विदेश से जो कोयला आने वाला है वह प्रति टन 15 से 20 हजार रुपए है.इसका सीधा मतलब है कि बिजली उत्पादन महंगा होगा. फिर बिजली भी महंगी होगी.पिछला समय तो संभल गया था लेकिन अब जो स्थिति है वो बहुत भयावह होने वाली है.
 
 मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कोयले की कमी की स्थिति में सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सीएम का कहना है कि बीजेपी सरकार की कोयला नीति विफल रही है. इन लोगों ने राज्य सरकारों को आवंटित कैप्टिव माइंस को निरस्त कर दिया. उसके बाद उसकी नीलामी की, लेकिन नीलामी में किसी ने भाग नहीं लिया. इसके बाद  स्थिति ये है कि इन लोगों ने न राज्य सरकारों को ठीक से खदान आवंटित की और न ही कैप्टिव कोल यूजर को. 
 
राज्यों के पास कोयला नहीं
सीएम भूपेश बघेल ने कोयले की किल्लत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पिछली बार तो जैसे -तैसे हालात संभल गए थे. लेकिन अब जो स्थिति है वह भयावह होने वाली है. बहुत सारे राज्यों में तीन -चार दिन का कोयला है. किसी किसी राज्य में तो डेढ़ दिन का ही कोयला बचा है.
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

Embed widget