एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में इस तारीख को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, विश्वविद्यालय ने शुरू की तैयारियां

Kushabhau Thackeray University of Journalism and Mass Communication: छत्तसीगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पांचवा दीक्षांत समारोह इस तारीख को आयोजित होगा. जानिए डिटेल्स.

Kushabhau Thackeray University of Journalism and Mass Communication 5th Convocation: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक मात्र पत्रकारिता यूनिवर्सिटी कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (Kushabhau Thackeray University of Journalism and Mass Communication) का पांचवा दीक्षांत समारोह (Kushabhau Thackeray Patrakarita Avam Jansanchar Vishvidyalaya Convocation) 30 मई को आयोजित किया जा रहा है. समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे. इसकी तैयारी यूनिवर्सिटी ने शुरू कर दी है. दरअसल कोरोना के चलते पिछले 2 साल से दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया गया था. लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने पूरी तैयार कर ली है.

पत्रकारिता में 29 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल -

इस बार दीक्षांत समारोह में 945 छात्रों को डिग्रियां मिलेंगी. 29 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले कुल 58 स्टूडेंट्स को प्रावीण्य प्रमाण पत्र मिलेगा. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी कर दिया है.

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजन -

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 2019 से 2021 तक उत्तीर्ण कुल 945 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी. इस मौके पर पहला स्थान पाने वाले कुल 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. समारोह 30 मई को सुबह 11:30 बजे नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अधिसूचना जारी की गई है. निर्धारित प्रारूप में 23 मई तक आवेदन करके विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकते हैं.

ये सभी होंगे समारोह में शामिल होने के पात्र - यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्रों की पात्रता तय कर दी गई है. इसमें जनवरी-जून 2019-2020 और जनवरी-जून 2021 में पी.एच.डी. उपाधि के लिए एम.जे. एम.ए (ए.पी.आर.),  एम.ए.एम.सी, एम.एस.डब्ल्यू, एम. (एच.आर.डी.). एम.बी.ए (एच.ए), एम.बी.ए एस.सी (ई.एम.), एम.बी.ए (एम.एम.), बी.ए (जे.एम.सी.),  बी.जे.एम.सी, बी.एस.सी. (ई.एम.) के छात्रों को पात्र घोषित किया गया है.

आवेदन और ड्रेस के लिए इतने पैसे देने होंगे -

वहीं ऐसे पात्र छात्र जो इस दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर उपाधि प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी 23 मई तक यूनिवर्सिटी जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एक आवेदन का प्रारूप भी जारी किया गया है. वहीं जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर 810 रुपए राशि जमा कर दी हो वे रसीद की फोटो कॉपी आवेदन के साथ जमा कर सकते हैं. आवेदन शुल्क के अलावा ड्रेस के लिए आवेदकों को 1 हजार रुपए सुरक्षा निधि जमा करानी होगी. समारोह के बाद ये पैसे वापस हो जाएंगे. लेकिन ड्रेस खराब होने की स्थिति में पैसे वापसी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

UP Board: यूपी बोर्ड के एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए नया कैलेंडर जारी, क्लास 9वीं और 10वीं के परीक्षा पैटर्न में भी हुआ बदलाव 

CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट्स को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही तारीख गलत, फाइनल डेट क्यों नहीं हुई जारी, जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget