एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शिकारियों के बिछाए करंट से तीन जंगली सुअर, एक भालू की मौत, एक और आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के नवागांव में करंट लगा कर शिकार करने वाले तीन आरपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच में पता चला कि तीन जंगली सुअर और एक भालू की मौत हुई थी.

Raigarh Forest News: छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया सर्किल के नवागांव में बीते सप्ताह शिकारियों ने करंट लगा कर जंगली सुअर का शिकार किया था. जिसमें एक नहीं बल्कि तीन जंगली सुअर और एक भालू की मौत हो गई थी. शिकार की सूचना तो मिली, पर यह पता नहीं चला था कि इस शिकार में एक भालू की भी मौत हुई है. वन अमला ने मामले में जांच शुरू की और तीन आरोपियों को जंगली सुअर के शिकार मामले में पकड़ लिया, लेकिन जांच में जब पता चला कि इस शिकार में एक भालू की भी मौत हुई है तो विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए. इसके बाद मामले की जांच करते हुए एक और आरोपी को वन अमला ने गिरफ्तार कर लिया है.

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया सर्किल के नवागांव जंगल में करीब पांच दिन पहले शिकारियों ने करंट लगा कर जंगली सुअर का शिकार किया था. इसके बाद जब जंगली सुअर पकाने की तैयारी की जा रही थी. तब तक मामले की सूचना वन अमला को लग गई. इसके बाद मामले में तीन आरोपी नवागांव के रहने वाले मनोज राठिया, विद्याधर राठिया, देव नारायण राठिया को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह पता चला कि और भी शिकारी इस घटना में शामिल हैं. ऐसे में पूछताछ में एक आरोपी फूल सिंह राठिया का नाम सामने आया और यह भी पता चला की इस करंट में तीन जंगली सुअर के साथ एक भालू की भी करंट से मौत हुई थी. ऐसे में विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए. इसके बाद तत्काल वन अमला ने चौथे आरोपी को धर दबोचा और भालू को जिस कुंए में फेंका गया था. वहां पहुंच कर उसे बाहर निकाला गया. पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

बेजुबानों की मौत से सकते में विभाग

मामले का खुलासा होने के बाद विभाग भी सकते में आ गया, क्योंकि एक साथ चार वन्य प्राणियों की मौत हुई थी. जिसमें तीन जंगली सुअर और एक भालू शामिल है. वहीं जानकारों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर शिकार हो जाना कहीं न कहीं वन कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है. इस घटना में शामिल चौथा आरोपी फूल सिंह राठिया वन प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी है. बताया जा रहा है कि भालू के शव को एक ऐसे कुए में फेंक दिया गया था, जिससे किसी को पता न चले. हालांकि जांच में मामले का खुलासा हो गया और चौथे शिकारी को भी वन अमला ने धर दबोचा.

रायगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी लीला पटेल ने बताया कि नवागांव में करंट से जंगली सुअर के शिकार की सूचना मिलने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. मामले की जांच में पता चला कि तीन जंगली सुअर के साथ एक भालू की भी मौत हुई थी. जहां चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2203: लाखों शवों का अंतिम संस्कार करने वाले शंकर लाल लड़ेंगे चुनाव, नामांकन के लिए साथ पहुंचे फिल्म स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget