एक्सप्लोरर

अब छत्तीसगढ़ में भी 'योगी मॉडल', विष्णुदेव साय सरकार में हुआ पहला एनकाउंटर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग के नामी बदमाश अमित जोशी को एनकाउंटर में मार गिराया है. इसके साथ पुलिस और राज्य सरकार ने बदमाशों के लिए संदेश जारी कर सुधरने का मौका दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बीते दिन शुक्रवार, 8 नवंबर के दिन दुर्ग पुलिस ने शातिर बदमाश अमित जोशी का एनकाउंटर कर मार गिराया. एनकाउंटर से पहले अमित जोशी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई और एनकाउंटर में दुर्ग का शातिर बदमाश अमित जोशी मरा गया. एनकाउंटर में मारा गया शातिर बदमाश अमित जोशी और पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई. जिस जगह पुलिस और अमित जोशी की मुठभेड़ हुई वो इलाका जंगल और झाड़ियों से भरा इलाका है.

गैंगस्टर अमित जोशी झाड़ियों का फायदा उठाकर लगातार पुलिस की ओर फायरिंग किए जा रहा था. इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई. बदमाश अमित की तरफ से पुलिस की ओर लगातार हो रही फायरिंग के बावजूद गनीमत रही की गोली पुलिस के जवानों को न लग कर पुलिस की गाड़ी पर लगी. पुलिस गाड़ी के पीछे छुपकर बदमाश अमित के पैरों में गोली मारती है, उसे सरेंडर करने का मौका देती है, लेकिन अमित की ओर से लगातार हो रही फायरिंग को देखते हुए 8 से 10 राउंड फायरिंग में दूसरी गोली अमित के पेट में लगने शातिर बदमाश मारा जाता है.

अमित के खिलाफ 36 से ज्यादा मामले दर्ज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का शातिर बदमाश अमित जोशी करीब 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारकर फरार हो गया था. जिसके बाद से आस-पास के सभी इलाके में इस बदमाश की तलाश जारी कर दि गई. अमित जोशी के खिलाफ दुर्ग समेत अलग-अलग थानों में 36 से ज्यादा मामले दर्ज थे. यहां तक कि पुलिस ने अमित की सूचना देने वाले को 30 हजार का इनाम देने की घोषणा भी कर रखी थी.

शुक्रवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती है कि बदमाश अमित भिलाई के इलाके में मौजूद है, जिसके बाद पुलिस घेराबंदी करती है. अमित को पुलिस की घेराबंदी की खबर का पता चलते ही बदमाश फरार होने की कोशिश करता है. पुलिस का जयंती स्टेडियम के पास घने जंगलों और झाड़ियों के बीच अमित से आमना-सामना होता है और अमित बचाव में फौरन अपनी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर देता है. करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग में बदमाश अमित के पैर और पेट में गोली लगने से शातिर बदमाश अमिक एनकाउंटर में मारा जाता है.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बदमाशों को दी चेतावनी
पिछले 10 महीनों से लगातार हो रही अप्रत्याशित घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, लेकिन इस एनकाउंटर के बाद से छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस ने प्रदेश के अपराधियों और बदमाशों को संदेश देने की कोशिश की है. पुलिस ने कहा, "प्रदेश के अपराधी जल्दी सुधर जाएं नहीं तो उनकी खेर नहीं, अपराध करने वालों को किसी भी हालत में माफ नहीं किया जाएगा."

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार आने के बाद से यह बदमाशों के उपद्रव को रोकने के लिए एनकाउंटर का पहला मामला है. ऐसा लग रहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार अपराधों पर लगाम लगाने के लिए योगी मॉडल अपना सकती है. 

यह भी पढ़ें- जिस फोन से शाहरुख खान को मिली थी धमकी वो चोरी का मोबाइल, मुंबई पुलिस कर रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget