एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में लगातार बढ़ रही निमोनिया के मरीजों की संख्या, जानें- डॉक्टर क्या दे रहे सलाह?

Bastar Pneumonia Cases: छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दिनों न्यूमोनिया का प्रभाव तेजी से फैल रहा है. सबसे ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में इन दोनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी धूप निकल रही है तो कभी मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है. और इन बीमारियों ने बस्तर के मासूमों को भी अपनी चपेट में लिया है. यही कारण है कि बस्तर संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज सह-अस्पताल में निमोनिया (Pneumonia) से पीड़ित 12 से अधिक बच्चे भर्ती हैं,  जिनका इलाज चल किया जा रहा है. एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.

डिमरापाल अस्पताल के अधीक्षक अनुरूप साहू ने बताया कि बस्तर में इन दिनों लागातार मौसम में बदलाव हो रहा है. बारिश, फिर धूप और उमस बढ़ने की वजह से इसका असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ रहा है. साथ ही अन्य बच्चे या व्यक्ति जिन्हें सर्दी खांसी बुखार है. उनके संपर्क में आने से बच्चों में तेजी से निमोनिया बढ़ रहा है. यही कारण है कि अस्पताल के शिशु वार्ड में 12 से अधिक निमोनिया से पीड़ित बच्चे भर्ती हैं. जिनका इलाज किया जा रहा है. डॉ. अनुरूप साहू ने बताया कि अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था है. इससे पहले भी निमोनिया से पीड़ित बच्चे अस्पताल में पहुंचे हुए थे, जिनका उपचार किया गया और वे डिस्चार्ज लेकर अपने घर चले गए. लेकिन मौसम को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. इस मौसम की वजह से छोटे बच्चों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है.

इस मौसम में बरती जानी चाहिए सावधानी
निमोनिया से बचाव की जानकारी देते हुए डॉ. अनुरूप साहू ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सर्दी, खांसी या अन्य बीमारी से संक्रमित हो तो बच्चों को खास कर उनके नजदीक नहीं ले जाना चाहिए. यदि उनके करीब बच्चे आते हैं तो वह संक्रमित हो जाते हैं और उन्हें निमोनिया की बीमारी हो जाती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी तक बस्तर जिले में निमोनिया से किसी की मौत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि बच्चों को इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने के साथ अन्य सावधानी भी बरतनी है. 

ये भी पढ़ें- Raipur: रायपुर में एप्लिकेशन में इन्वेस्ट करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फिर वीडियो जारी कर कहा- 'हम फ्रॉड हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget