एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सूरजपुर में रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, 98 शासकीय और निजी दुकानें होंगी प्रभावित

Surajpur News: नेशनल हाईवे 43 पर स्थित जयनगर रेलवे फाटक काफी व्यस्त होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. कभी-कभी इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित हो जाती हैं.

Surajpur Latest News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 43 पर स्थित जयनगर रेलवे फाटक से अब लोगों को जल्द ही आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी. यहां पर जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. ओवरब्रिज निर्माण कार्य कराए जाने के लिए भारत सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 43 पर स्थित जयनगर रेलवे फाटक काफी व्यस्त होने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. यहां तक की कभी-कभी इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित हो जाती है.

ऐसी स्थिति में यहां पर रेलवे ओवरब्रिज की कमी लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी. क्षेत्रवासियों की मांग पर लंबे अरसे बाद अब सूरजपुर से अम्बिकापुर खंड में जयनगर में दो लाइन ओवरब्रिज का शिलान्यास गत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथि में किया गया था.

इसके बाद प्रक्रिया को पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाए जाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए गत दिनों 30 नवंबर को भारत सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन में 21 दिनों के भीतर दावा आपत्ति किए जाने की बात उल्लेखित की गई है. बताया जा रहा है कि उक्त ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 62.50 करोड़ की स्वीकृति राशि से पूर्ण कराया जाएगा. बता दें कि, ओवरब्रिज निर्माण कार्य में जयनगर के 98 शासकीय व निजी दुकान एवं मकान प्रभावित हो रहे हैं. जिनकी दावा आपत्ति की प्रक्रिया उपरांत अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा प्रस्तावित भू स्वामियों के मुआवजे की प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. विभागीय सूत्रों की मानें तो जयनगर ओवरब्रिज निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है. जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी-मार्च 2023 से ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विस्टाडोम कोच को क्यों नहीं मिल रहा सही रिस्पॉन्स, DRM अनूप सथपती ने बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget