एक्सप्लोरर

रायपुर में पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर को मारा चाकू, पुलिस ने 6 घंटों में दोनों आरोपियों को दबोचा

Raipur News: दोनों आरोपियों ने लूट और हत्या करना कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चाकू भी बरामद हो गए है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब अपराधियों की बनती जा रही है. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रायपुर में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की 2 लुटेरों ने लूट के बाद हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक लुटेरे पेट्रोल डलवाने के बहाने आये थे, इसके बाद वे कर्मचारी से पैसे छीनने लगे. विरोध करने पर उन्होंने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया. कर्मचारी को बचाने आए मैनेजर के गले पर लुटेरों ने चाकू से वार कर दिया. जिससे मैनेजर की मौत हो गई. वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए.

दरअसल, पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. लुटेरों के फरार होने के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद बाकी कर्मचारियों ने पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया. वहीं घटनास्थल और आस पास मौजूद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने महज 6 घंटों में ही दोनों लुटेरों को हिरासत ने ले लिया.

पेट्रोल भरवाने के बहाने आए थे लुटेरे 
जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी समीर टंडन (21) और कुणाल तिवारी (24) पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से आए थे. बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे दोनों बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया. और 200 रुपए का नोट दिया. कर्मचारी ने खुल्ले पैसे देने को कहा तो दोनों बदमाश उससे झगड़ने लगे. इस दौरान एक लुटेरे ने कर्मचारी अजय गायकवाड़ पर चाकू से हमला कर पैसे छीन लिए.

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम 
कर्मचारी की चीख सुन पेट्रोल पंप का मैनेजर योगेश मिरी (26) बाहर आया. योगेश ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन लुटेरों ने योगेश पर भी चाकू से हमला कर दिया. उनके गले मे चाकू से जनलेवा हमला कर दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए. चाकू के हमले से गंभीरर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरे कर्मचारी अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है.

कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार 
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटों में दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों ने लूट और हत्या करना कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चाकू भी बरामद हो गए है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget