एक्सप्लोरर

Bastar News: 15 जून से अनिश्चितकालीन 'रेल रोको आंदोलन' का आगाज करेंगे बस्तरवासी, जानिए- किन मांगों को लेकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के बस्तरवासी रेल सुविधाओं की उपेक्षा को लेकर काफी समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. मांगे पूरी न होने पर अब बस्तरवासियों ने 15 जून से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन करने की बात कही है..

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन का आगाज हो चुका है. आने वाले 15 जून से बस्तरवासी शहर के रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन करेंगे. दरअसल लंबे समय से बस्तरवासी रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग और राजधानी रायपुर से जगदलपुर को जोड़ने के लिए सालों से बंद पड़े रावघाट रेल परियोजना का काम तेजी से शुरू करने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए कई बार रेलवे के डीआरएम से मुलाकात की जा चुकी हैं और केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा गया है. बावजूद इसके इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 
 
वहीं हाल ही में बस्तरवासियों द्वारा अंतागढ़ से जगदलपुर करीब 140 किलोमीटर की पदयात्रा कर रेल सुविधाओं की मांग भी की गई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इसी के चलते अब बस्तरवासी 15 जून से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन करने जा रहे हैं. 
 

Bastar News: 15 जून से अनिश्चितकालीन 'रेल रोको आंदोलन' का आगाज करेंगे बस्तरवासी, जानिए- किन मांगों को लेकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन
15 जून से आंदोलन की दी चेतावनी 
बस्तर में रेल सुविधाओं की उपेक्षा को लेकर बस्तरवासियों  ने आंदोलन छेड़ रखा है. पिछले दिनों इसी आंदोलन के तहत रेल सुविधाओ की मांग को लेकर नारायणपुर जिले के अंतागढ़ से लेकर जगदलपुर तक आंदोलनकारियों ने करीब 140 किमी पदयात्रा की थी. मंगलवार को भी रेल लाइन आंदोलन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने शहर के सीरासार चौक में धरना प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियो ने  बस्तर की उपेक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन , NMDC और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है. आंदोलनकारियो ने कहा कि बस्तर को लंबे समय से छला जा रहा है. तमाम प्रदर्शनों, निवेदनों और पत्राचार के बावजूद भी कोई सकारात्मक पहल होती नजर नही आ रही है, जिसके चलते अब आंदोलनकारियों  ने 15 जून से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन  की शुरुआत करने की बात कही है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिये संकल्प लेने के साथ  पूरी ताकत लगाने की बात कही गई है. 

Bastar News: 15 जून से अनिश्चितकालीन 'रेल रोको आंदोलन' का आगाज करेंगे बस्तरवासी, जानिए- किन मांगों को लेकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन
 
केंद्र सरकार को होगा करोड़ो रुपये का नुकसान
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के बैलाडीला में मौजूद NMDC प्लांट  से विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों से लौह अयस्क का परिवहन किया जाता है, और हर साल हजारो करोड़ रुपए का मुनाफा केंद्र सरकार और NMDC को होता है. गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस तरह के आंदोलन से रेलवे और केंद्र सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था और एक बार फिर से बस्तरवासी अपनी मांग को लेकर 15 जून से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget