एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सलियों ने बंद को सफल बनाने के लिए मचाया उत्पात, उसूर-बीजापुर मार्ग पर कई जगह काटे सड़क

Naxalites Bastar Band News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बस्तर बंद (Bastar Band) के लिए तय समय (26 May, 2024) से दो दिन पहले बीजापुर में जगह-जगह सड़क काटकर आवाजाही ठप किया.

Naxalites call Bastar Band Tomorrow: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने 26 मई से बस्तर बंद का आह्वान किया है, लेकिन बीजापुर जिले में नक्सलियों दो दिन पहले से जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. नक्सलियों ने 24 मई की देर रात ही आवापल्ली-उसूर मार्ग की सड़क को जगह-जगह से खोदकर मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया है. साथ ही इस इलाके में बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाकर और पर्चा फेंककर मौजूदा विष्णु देव सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया है.

दरअसल, बीते 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था, जिसको लेकर नक्सलियों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पर्चा जारी कर बस्तर बंद का आह्वान किया है. 

उसुर से जगदलपुर मार्ग बंद 

बीजापुर में तय समय से पहले नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह सड़क काटकर मार्ग को बाधित किए जाने से इन इलाकों में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. उसुर से जगदलपुर आने वाली यात्री बस वापस उसूर लौट गई. बीजापुर से उसूर जाने वाली बस महादेव घाट से वापस बस स्टैंड लौट गई है. नक्सलियों ने इस पक्की सड़क को इस तरह से खोदकर बाधित किया है कि आवाजाही बिल्कुल भी संभव नहीं है. 

हालांकि, सूचना मिलने के बाद आवापल्ली थाना और सीतापुर के पास स्थित CRPF पुलिस कैंप से जवानों की टीम इस सड़क को बहाल करने मौके के लिए रवाना हो गई है.

पुलिस कैंप के बाद पहली बड़ी घटना

आवापल्ली-उसूर मार्ग पर सीतापुर के पास नक्सलियों ने सात जगहों पर सड़क में गड्ढे खोद दिए है. 24 मई की आधी रात को ही नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. कुछ साल पहले ही बीजापुर से उसूर तक पक्की सड़क बनाई गई थी, लेकिन इस सड़क को नक्सलियों ने बुरी तरह से प्रभावित किया है. साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाए गए हैं.

ये हैं नक्सलियों के आरोप

नक्सलियों ने अपने पर्चा में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार और मोदी सरकार बस्तर के जल, जंगल और जमीन को कॉरपोरेट घरानों को बेचना चाहती है. लगातार माइनिंग के नाम पर यहां प्राकृतिक संपदायों का दोहन जारी है. यही नहीं नक्सलियों से मुठभेड़ बताकर निर्दोष ग्रामीणों की हत्या जवानों के द्वारा किया जा रहा है. इसके विरोध में 26 मई को बंद बुलाया गया है. 

पुलिस का आवागमन बहाल करने पर जोर 

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि नक्सलियों ने उसूर-बीजापुर मार्ग को कई जगह पर क्षतिग्रस्त कर दिया है. सूचना मिलने के बाद इस इलाके में आवापल्ली थाना की पुलिस उसूर और सीतापुर में मौजुद सीआरपीएफ कैम्प के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है. जवानों की सुरक्षा में जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा. एसपी का कहना है कि बस्तर में लगातार माओवादी संगठन को मुठभेड़ के दौरान पहुंच रहे नुकसान से नक्सली बौखलाए हुए हैं. फिलहाल बीजापुर के प्रभावित इलाकों में पुलिस के द्वारा जल्द ही आवागमन बहाल करने की कोशिश की जा रही है. 

बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, एक की मौत और मलबे में दबे होने की आशंका, घायल रायपुर रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget