एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: धुंधाधार रैली के जरिए चुनावी माहौल बनाएंगे भूपेश बघेल, जानें सीएम का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में तीन नगर निगम और नगर पालिका परिषद में साल के अंत में चुनाव होने हैं. आचार संहिता लगने से पहले सीएम इन इलाकों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं.

छत्तीसगढ़ में तीन नगर निगम और एक नगर पालिका परिषद में जल्द ही चुनाव हो सकते हैं. चुनाव की तारीखों का अभी एलान नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही आचार संहिता लग सकती है. राज्य के सीएम भूपेश बघेल भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. सीएम बघेल आज कई इलाकों जनसभाएं कर चुनावी माहौल बनाएंगे. बता दें कि इस साल के अंत में दुर्ग जिले की तीन नगर निगम- भिलाई, रिसाली, चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका परिषद में चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर आयोग ने पूरी तैयारी भी कर ली है.

जनजागरण रैली निकालेंगे सीएम
सीएम बघेल आज कई इलाकों में जनजागरण रैली निकालेंगे. भूपेश बघेल अपने तय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से जामुल पहुंचेंगे. यहां आम सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद लगभग दोपहर 1:20 बजे भिलाई चरोदा पहुंचेंगे. यहां भी एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. फिर 2:45 बजे वो रिसाली पहुंचेंगे. रिसाली में भी पदयात्रा कर आमसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री भिलाई नगर के हुडको क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे. उसके बाद शहीद गार्डन फाउंडेशन का शुभारंभ करेंगे. फिर खुर्सीपार पहुंचकर केनाल रोड का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद शाम 5:45 पर बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर राजीव गांधी आश्रय पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. लगभग शाम 6 बजे मंगल बाजार छावनी में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. फिर अंत में राधिका नगर पहुंचकर फिर से आम सभा को संबोधित करेंगे.

177 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम
सीएम इन इलाकों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे. इसके लिए भिलाई नगर, भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं जामुल के नगरीय निकायों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इस मौके पर भिलाई नगरीय निकाय में मुख्यमंत्री 104 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देंगे. इसके अलावा भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ रुपये की राशि के निर्माण कार्यों की सौगात एवं रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपये की राशि के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होगा.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री एनसीपी में शामिल, विधानसभा अध्यक्ष थे

Amarinder Singh की असली लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ, बताया कैसे उन्हें सीएम के पद से हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget