एक्सप्लोरर

Ambikapur News: सरगुजा संभाग में पारा 5 डिग्री नीचे लुढका, "विन चील्ड फैक्टर" है जिम्मेदार!

अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग मे ठंड और शीतलहर का प्रभाव बढता जा रहा है. कल के मुकाबले संभाग में औसतन 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढका है.

अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग मे ठंड और शीतलहर का प्रभाव बढता जा रहा है. कल के मुकाबले संभाग में औसतन 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढका है. जिसकी वजह से शहरी इलाकों मे शाम 8 बजे तक सन्नाटा पसरने लगा था. वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग गर्म कपड़ों के बाद भी अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचते नजर आए.  गौरतलब है कि संभाग के मैनपाट में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया है. वहीं सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर मे तापमान कल के मुकाबले 4.5 डिग्री नीचले स्तर पर पहुंच गया है. 

अब तक की सबसे ठंडी रात

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बाद ठंडी और शुष्क हवाएं अब मध्यप्रदेश तक पहुंच चुकी हैं. जिसका असर कल 18 दिसंबर को दिन भर उत्तरी छत्तीसगढ़ मेम भी रहा.  यहां भी तेज ठंडी हवाओं का असर लोगो के आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा था.  जिसकी वजह से कल 18 और 19 दिसंबर की दरमियानी रात इस माह की सबसे ठंड रात दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं की वजह से सरगुजा संभाग मे कल दिन भर ठंडी हवाओं का असर रहा. जिससे हवा चुभने वाली महसूस की जा रही थी. 

21 से 22 दिसंबर तक रहेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट के मुताबिक कल सरगुजा संभाग मे तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है.  जिसकी वजह से बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, कोरिया जिले मे 4.5 डिग्री और सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर मे कल के 10.5 डिग्री के मुकाबले तापमान लुढ़ककर 6.5 डिग्री तक पहुंच गया है.  उनके मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का असर 21-22 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा.  जिससे तापमान में इससे ज्यादा गिरावट के आसार है. इसके साथ ही 22 दिसंबर के बाद वेस्टन डिस्टरबेंस ( पश्चिमी विक्षोभ)  के कारण मौसम का रूख थोडा नरम पडं सकता है. लेकिन माह के अंत तक फिर ऐसी ही ठंड का सामना करना पड सकता है. उस दौरान संभाग का औसत तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है. गौरतलब है कि बीती रात इस साल संभाग की सबसे ठंडी रात के रूप मे दर्ज की गई है. 

मैनपाट में बढं सकती हैं सैलानियों की संख्या...

वही अगर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट की बात करें तो सरगुजा के पहाड़ी इलाके मैनपाट में तापमान की तो आज जहां मैनपाट का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. तो वहीं आने वाले एक दो दिन में अगर उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का यही असर रहा तो फिर तो मैनपाट का तापमान 2 से 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है और माह के अंत मे यहां का तापमान 0 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. ऐसी परिस्थिति मे मैनपाट की सुबह हाड कंपा देने वाली ठंड और वहां का हरा भरा प्राकृतिक सौंदर्य सफेद चादर ढका नजर आ सकता है. इसी वजह से यहां सैलानियों की संख्या में इजाफा होने के भी आसार हैं. 

विन चील्ड फैक्टर

सरगुजा संभाग मे उत्तरी ठंडी और शुष्क हवाओ का प्रभाव कल 18 दिसंबर के बाद आज 19 दिसंबर को भी है.  जिससे दिन की धूप के साथ भी हवा की चुभन लोग महसूस करते रहे और ये सब विन चील्ड फैक्टर की वजह से हुआ. दरअसल वायु के शीतल प्रभाव (ठंड) जब तापमान के साथ वायु की गति में शामिल हो जाता है. तब हवाएं चुभने लगती है और इंसान या जीवों पर पड़ने वाले इस प्रभाव को विन चील्ड फैक्टर कहते हैं.जिसका असर से इस माह के एक दो दिन छोडकर आने वाले 10-12 जनवरी तक रह सकता है और तब तक उतार चढ़ाव के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ चुके हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजीव गांधी से थी नजदिकियां

UP Election 2022: क्या आप जानते हैं यूपी कांग्रेस में नयी जान फूंक रहीं प्रियंका गांधी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget