एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Incident: छत्तीसगढ़ में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की गई जान, कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा

Mother-Son Died : मां को करंट लगा देख बेटा मिथलेश (26) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी चपेट में आ गया. कोरिया चौकी प्रभारी जय ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी (Chirmiri) के एक वार्ड में सुबह दर्दनाक हादसा (Incident) हो गया. यहां करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई. हादसे के बाद से पूरे वार्ड में शोक का माहौल व्याप्त है. घटना की सूचना मिलने के बाद चिरमिरी पुलिस (Police), महापौर (Mayor) सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

कपड़ा सुखाने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड 36 में कपड़ा सुखाते हुए महिला की मौत तार में करंट प्रवाहित होने की वजह से हो गई. जानकारी के अनुसार, वार्ड 36 के प्राइवेट आवास में रहने वाली महिला गेमानिया बाई सुबह नहाने के बाद आंगन में लगे तार पर कपड़े सुखाने गई थी. जीआई तार होने की वजह से उसमें करंट का प्रवाह चालू रहा, इससे महिला कपड़े के साथ तार में चिपक गई. 

मां को बचाने आए बेटे की भी मौत
अपनी मां को चिपकता हुए देखकर मिथलेश (26) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर कोरिया चौकी प्रभारी जय ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का मुआयना किया. शवों को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएससी डोमनहिल भेज दिया.

घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है. इधर, घटना की खबर मिलते ही चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, पार्षद प्रेमशंकर सोनी, अजय बघेल, मोहन लाल बंजारे सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

शक्ति में करंट लगने से तीन की हुई थी मौत
इससे पहले 27 मार्च को शक्ति जिले में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे. बाराद्वार स्टेशन हाउस ऑफिसर राजेश पटेल के अनुसार, बाराद्वार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया पंचायत में हुई. मरने वालों में राजकुमार सेवक (28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिंह (20) शामिल हैं. नंदलाल सिदार (27) और परुव साहू झुलसने से बच गए.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics: बस्तर में मोहन मकराम ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 'खुद को आदिवासियों का हितैषी बताकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget