एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Crime News: प्यार, धोखा और फिर मर्डर, नाबालिग प्रेमिका के किसी और से चैट करने पर प्रेमी ने दी खौफनाक सजा

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में एक प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की किसी और से बात करने के शक में गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले के मोहला थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक सनकी आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी है. हत्या करने से पहले सनकी आशिक ने नाबालिग से रेप किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे का करण नाबालिग प्रेमिका का किसी और लड़के के साथ चैट करना है. इसी से नाराज होकर आशिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद लड़की की लाश को पैरावट में छुपाकर फरार हो गया.

दरअसल, नाबालिक लड़की के परिजनों ने 30 नवंबर को मोहला थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, नाबालिग लड़की (उम्र 16 साल 11 महीने) 30 नवंबर को सुबह चार बजे घर से शौच के लिए जा रही हूं कहकर निकली और अब तक घर वापस नहीं आई है. पुलिस परिजनों की शिकायत पर धारा 363 अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहला मानपुर के एसपी अक्षय कुमार पुलिस की एक टीम का गठन किया और मामले की जांच करने के निर्देश दिए. 

दो साल पहले हुई थी मुलाकात
पुलिस को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महेन्द्र मण्डावी जो कि रेंगाडबरी थाना मंगचुआ जिला बालोद का रहने वाला है उसका और नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस पर पुलिस आरोपी महेंद्र मंडावी को हिरासत में लेकर इस घटना के बारे में पूछताछ की. इसपर आरोपी ने पुलिस को बताया कि आज से करीबन दो साल पहले मुरारगोटा में शासकीय नाली का निर्माण काम चल रहा था तो उसमें वह काम पर गया था. वहीं ग्राम तेलीटोला की नाबालिग लड़की भी अपने जीजा के घर आई हुई थी. इसी दौरान एक दूसरे से मिले थे और एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिये थे. बातें करते-करते एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे और इन दो सालों में कई बार शारीरिक संबंध भी बना था.  

लड़की किसी और से करती थी चैट
आरोपी 30 नवंबर को सुबह करीब चार बजे भी लड़की से मिलने उसके घर के पीछे आया था. आने के बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में जिसमें पैरावट का ढेर था आरोपी लड़की को वहीं पर ले गया. वहीं पर आरोपी ने लड़की का मोबाइल चेक किया तो मोबाइल में आरोपी महेन्द्र के आलावा कई लोगों का मैसेज था, तो आरोपी महेन्द्र मण्डावी गुस्से में आ गया और लड़की से बहस करने लगा. इसी दौरान आरोपी गुस्से से उपना आपा खोते हुए लड़की का रेप करके गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद किसी को पता नहीं चले इससे पैरावट के ढेर के नीचे लाश को छुपा दिया. आरोपी महेंद्र मंडावी की निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिक मृतिका की लाश बरामद कर ली है. साथ ही आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या, रेप और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:

Surguja News: इंडियन फुटबॉल लीग में सरगुजा जिले के अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों का चयन, संघ ने इस तरह जाहिर की खुशी!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget