एक्सप्लोरर

Koriya Corona News: कोरिया जिले के सभी कॉलेजों पर कोरोना का असर, अब डीएम ने जारी की ये गाइडलाइंस

Covid in Koriya छत्तीसगढ़ स्थित कोरिया में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास को लेकर गाइडलाइन जारी की है.

कोरिया. छत्तीसगढ़ में कोरोना (Coronavirus In Chhattisgarh) के मामले घट बढ रहे हैं. जिन जिलों में अचानक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या मे इजाफा हो रहा था वहां संक्रमण दर कम हुई है. लेकिन जिन जिलों मे संक्रमण की रफ्तार पिछले दिनों धीमी थी वहां अब मामले बढ़ रहे है. ऐसे में जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में जुटा हुआ है. सरगुजा संभाग अंतर्गत कोरिया जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने जिले के शासकीय, निजी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए पढ़ाई और परीक्षा के संबध में गाइडलाइन जारी की है.   


Koriya Corona News: कोरिया जिले के सभी कॉलेजों पर कोरोना का असर, अब डीएम ने जारी की ये गाइडलाइंस

ऑनलाइन चलेगी क्लास
कोरोना के बढते मामलों की वजह से जिले मे स्कूल बंद करने के आदेश तो पहले ही जारी कर दिए गए थे लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरियंट को देखते हुए DM ने शासकीय और निजी विश्वविद्यालय के साथ महाविद्यालयों में स्टूडेंट्स की फिजिकल प्रजेंस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. इसके साथ ही सभी कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में करने के निर्देश दिए गए हैं.

DM ने इन संस्थानों के टीचर्स और स्टाफ टीम को एक तिहाई रोस्टर के मुताबिक अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. आदेश में यह भी कहा गया है कि रोस्टर ड्यूटी वाले दिन शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य कालेज या महाविद्यालय से होगा और बाकी दिनों में टीचर्स टाइम टेबल के मुताबिक अपने घर से ही ऑनलाईन पढ़ाएंगे.

नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए है यह निर्देश
इसी तरह महाविद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ अपना काम रोस्टर ड्यूटी के अनुसार महाविद्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे लेकिन इसके अलावा समस्त कर्मचारी घर से ही काम में सहयोग करेंगे. कोरिया जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश मे ये कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सेमेस्टर सिस्टम वाले सभी पाठयक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में आयोजित कराई जाएगी. इस संबध में विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जायेगें. साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना छुट्टी स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर ना जाए.

UP Election 2022 Poll of Polls: यूपी का बड़ा ओपिनियन पोल, जानें-बीजेपी, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस में कौन मार सकता है बाजी

Chhattisgarh: तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया की मौत, किसान परिवार ने कहा- 'कुछ दिनों के लिए घर आए थे भगवान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget