एक्सप्लोरर

नाबालिग से रेप का दोषी पैरोल पर आया बाहर, बेटी और भतीजी से की हैवानियत, अब गिरफ्तार

Korea News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक 35 वर्षीय आदमी को अपनी 11 साल की बेटी और 12 वर्षीय भतीजी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी पहले से ही रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की पुलिस ने 11 साल की बेटी औक 12 वर्षीय भतीजी से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह आरोपी पहले ही रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और पैरोल पर छूटा था. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब 11 साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके आरोपी पिता ने जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया. 

मामला बैकुंठपुर थाना इलाके का है, जहां बेटी और भतीजी से रेप मामले में एक 35 वर्षीय आरोपी को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि 22 अक्टूबर को 11 साल की बच्ची थाने आई और बताया कि उसके पिता ने 19 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे उसका रेप किया. 

बेटी के बाद भतीजी पहुंची पुलिस के पास
बच्ची ने बताया कि आरोपी व्यक्ति 21 अक्टूबर की दोपहर लकड़ी लेने के बहाने उसे जंगल ले गया और एक बार फिर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई. उसी दिन 22 अक्टूबर को 12 साल की एक और लड़की थाने पहुंची और शिकायत की कि 21 अक्टूबर की शाम लगभग 5.00 बजे जब वह घर में थी. तब उसका सगा चाचा (11 वर्षीय बालिका का पिता) उसे पकड़कर करीब के जंगल में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया.

नाबालिग से रेप का है दोषी 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी. वारदात के बाद 21 अक्टूबर की रात को ही आरोपी फरार हो गया था. पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति साल 2020 में एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और अंबिकापुर जेल में बंद था. कुछ समय पहले ही वह पैरोल पर छूटकर अपने घर आया था.

मोबाइल के जरिए पुलिस ने किया ट्रैक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरिया पुलिस का विशेष दल आरोपी के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आस-पास के गांव वालों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रहा था. जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था. जब उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल का इस्तेमाल किया तो साइबर सेल से मिली सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को उसे कोरबा जिले में एक पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव में OBC को 50 फीसद आरक्षण, धान खरीदी पर भी साय कैबिनेट ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget