एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर को किशोरी और उसकी मां ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में किशोरी से बार-बार छेड़छाड़ करने वाले युवक को मां और बेटी ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने दोनों मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में किशोरी से बार-बार छेड़छाड़ करने को लेकर हुई लड़ाई में 17 वर्षीय लड़की और उसकी मां ने हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीट कर मार डाला. सूत्रों का कहना है कि मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है. हालांकि पुलिस हत्या की परिस्थितियों को कोर्ट के समक्ष रखेगी.

28 वर्षीय युवक किशोरी का रिश्तेदार था

पुलिस ने कहा कि 28 वर्षीय अपराधी, लड़की का रिश्तेदार था. उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर किसी और के साथ भाग गई थी जिसके बाद किशोरी का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था. मंगलवार की सुबह सड़क पर उसका शव मिला था, पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि उसका वैवाहिक विवाद था. पुलिस ने उसके अपराध रिकॉर्ड को भी खंगाला. वहीं पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली और 17 वर्षीय लड़की और उसकी मां के घर तक पहुंच गई, पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने सारी कहानी बता दी. उन्होंने बताया कि बदमाश नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करता था.

नशे में धुत्त होकर युवक ने किशोरी से बदसलूकी करने की कोशिश की थी

सोमवार की रात भी वह शराब के नशे में उनके घर में घुस आया था और किशोरी के साथ गाली-गलौज करने लगा था. वह पत्नी द्वारा छोड़े जाने को लेकर लड़की को दोषी ठहरा रहा था फिर उसने किशोरी के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की.

 किशोरी के परिवार ने मदद के लिए डायल 112 पर किया था कॉल

कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि परिवार ने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल किया, जिससे अपराधी घबरा गया. जब तक गश्ती दल पहुंचा, तब तक वह गायब हो चुका था.  पारिवारिक विवाद समझ कर पुलिस चली गई. लेकिन बाद में वह रात में लौटा और किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा. एसपी ने बताया कि इसके बाद परेशान होकर मां-बेटी ने लाठियां उठाईं और उसे पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने कहा कि युवक सड़क पर बेहोश हो गया, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी.

पुलिस परिस्थितियों को अदालत के सामने रखेगी

हालांकि मां और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है लेकिन पुलिस जांच के निष्कर्ष, मृतक का अपराध रिकॉर्ड और उस समय की परिस्थिति को अदालत के सामने रखेगी. क्योंकि मां-बेटी ने आत्मरक्षा में युवक की पिटाई की थी उनका उसे मारने का इरादा नहीं  था. एसपी ने कहा कि परिवार ने पहले कभी उसके व्यवहार के बारे में रिपोर्ट या शिकायत नहीं की थी, लेकिन डायल 112 पर की गई कॉल पर विचार किया जाएगा. वहीं हिस्ट्रीशीटर इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने एक दोस्त के साथ भाग गई थी और उनके दो बच्चों में से एक को ले गई थी.  दूसरा बच्चा उसके साथ रहता था.

ये भी पढ़ें

Delhi Nursery Admissions 2021-22: आज से शुरू होंगे दिल्ली नर्सरी एडमिशन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर अंतिम तारीख तक सब कु

Delhi Weather Update: दिल्ली में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget